Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Asthma: क्यों होती है अस्थमा की बीमारी, जानिए 7 घरेलू उपचार

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 13 Oct 2022 03:10 PM (IST)

    Asthma अस्थमा एक खतरनाक बीमारी है। कहने को तो यह लाइलााज है लेकिन कुछ घरेलू उपचारों को आजमा कर इसे रोका जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार हर साल तकरीबन ढा ...और पढ़ें

    Asthma: अस्थमा के रोगियों को सांस लेने की एक्सरसाइज करना चाहिए।
    Asthma: अस्थमा के रोगियों को सांस लेने की एक्सरसाइज करना चाहिए।

     नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Asthma: अस्थमा फेफड़े से जुड़ी बीमारी है। इसमें सांस लेने में समस्या होती है। यह बीमारी किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान है कि देश में लगभग 20 मिलियन अस्थमा के मरीज हैं। यह 5-11 साल के बच्चों को भी अपने चपेट में ले सकता है।आजकल प्रदूषण, धूम्रपान, मोटापा आदि के कारण सांस फूलने की समस्या आम बात होती जा रही है लेकिन कई बार ऐसी स्थिति आती है कि आपका सांस लेना मुश्किल हो जाता है। इससे जान भी जा सकती है। तो चलिए जानते हैं, अस्थमा को रोकने के घरेलू उपाय। इसे आप अपनाकर बीमारी पर काबू पा सकते हैं।

    अदरक

    एक्सपर्ट के मुताबिक अदरक में वायरस से लड़ने की क्षमता होती है। ये सांस फूलने की तकलीफ को दूर करता है। चाहे तो आप अदरक के टुकड़े को गर्म पानी में उबालकर, पानी गुनगुना हो जाने के बाद उसे पी सकते हैं। आप अदरक के टुकड़े को चबाकर भी खा सकते हैं।

    एक्सरसाइज

    अस्थमा के रोगियों को सांस लेने की एक्सरसाइज करना चाहिए। इससे तकलीफ दूर होने में कॉफी मदद मिलता है। ये एकसरसाइज करने से फेफड़े में फंसी हवा भी निकल जाती है और कंधे-गर्दन को भी आराम मिलता है।

    ब्लैक कॉफी

    इसमें कैफिन की वजह से श्वास नली के मांसपेशियों को आराम मिलता है। एक्सपर्ट के अनुसार ब्लैक कॉफी पीने से फेफड़े सही तरीके से काम करते हैं।

    नींद

    इस बीमारी में रोगियों को ज्यादा नहीं सोना चाहिए। अस्थमा के मरीज ज्यादा सोने से परहेज करें।

    पौष्टिक आहार

    भोजन में फल-हरी सब्जियां शामिल करें। मसालेदार और तैलीय भोजन को खाने से बचें। ऐसा डायट लें जो जल्दी पच जाये।

    लहसुन

    इस बीमारी में लहसुन का इस्तेमाल करना चाहिए। यह अस्थमा के रोगियों के लिए बहुत लाभदायक होता है। चाहे तो आप पके हुए लहसुन को खा सकते हैं या दूध में लहसुन को उबाल लें फिर इसका सेवन करें।

    अजवाइन

    एक बाउल पानी में एक चम्मच अजवाइन डालें, फिर इस पानी को उबालें। पानी से उठती हुई भाप को लें। इससे अस्थमा में राहत मिलता है।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik/Pexel