Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Eye Care Tips: बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें, नहीं लगेगा आंखों पर चश्मा

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Sun, 23 Oct 2022 11:25 PM (IST)

    Eye Care Tips आजकल कम उम्र में ही आंखों की रोशनी कम हो जाती है। बच्चे भी इन समस्याओं का सामना कर रहे हैं और वे छोटी उम्र में ही चश्मे का सहारा लेते है ...और पढ़ें

    Eye Care Tips: हरी पत्तेदार सब्जियां आंखों की रोशनी बढ़़ाने के लिए कॉफी लाभदायक है।
    Eye Care Tips: हरी पत्तेदार सब्जियां आंखों की रोशनी बढ़़ाने के लिए कॉफी लाभदायक है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कEye Care Tips: आजकल बच्चे ज्यादा समय स्क्रीन पर बिताते हैं। वे खिलौने की बजाय मोबाइल, लैपटॉप, कम्पयूटर पर गेम खेलना पसंद करते हैं। ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के कारण बच्चों की आंखों की रोशनी कम हो रही है। लेकिन आप अपने बच्चों की डाइट में सुधार कर आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं, बच्चे की डाइट में क्या शामिल करें।

    मछली

    मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो आंखों के लिए कॉफी फायदेमंद होता है। आप बच्चों की डाइट में मछली शामिल करें। इससे आंखों की मांसपेशियां मजबूत होगी और रोशनी भी बढ़ेगी। अगर आपके बच्चे को खाने में मछली नहीं पसंद है, तो आप उसे फिश ऑयल पिल्‍स भी दे सकते हैं।

    अंडा

    अंडे में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा, इसमें ल्यूटिन नामक एंटीऑक्‍सीडेंट पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी कम होने से बचाता है। आप अपने बच्चे के भोजन में अंडे जरूर शामिल करें।

    विटामिन-C

    विटामिन-C आंखों के लिए कॉफी लाभदायक है। यह भरपूर मात्रा में नींबू, टमाटर, अमरूद और संतरा में पाया जाता है। ये आंखों की रोशनी को बढ़ाने में कारगर है।

    दाल

    दालों में प्रचुर मात्रा में जिंक होता है जो बच्चों की आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सहायक है। आप बच्चों की डाइट में काली दाल और राजमा जरूर खिलाएं। इसके अलावा आप अपने बच्चों को काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट भी खिलाएं। इनमें विटामिन-E प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाते हैं।

    अलसी

    आप अपने बच्चों को अलसी के बीज और चिया के बीज को खिलाएं।  इसे खाने से भी आंखों की परेशानियां दूर होती है।

    हरी पत्तेदार सब्जी

    हरी पत्तेदार सब्जियां आंखों की रोशनी बढ़़ाने के लिए कॉफी लाभदायक है। इसमें अन्य कई प्रकार के विटामिन्स और खनिज पदार्थ पाये जाते हैं। जो शरीर के लिए भी लाभदायक है। आपको अपने बच्चे के आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करना चाहिए, इसे खाने से आंखों की रोशनी मजबूत होती है।आप अपने बच्चे की डाइट में केले, पालक और ब्रोकली आदि को भी शामिल कर सकते है।

    खबरें और भी

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik