Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Health Tips: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है सांसें? तो इन टिप्स से पाएं राहत

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Sun, 16 Oct 2022 10:26 AM (GMT+05:30)

    Health Tips आजकल बिजी लाइफस्टाइल के कारण लोग अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे रहे हैं जिससे वे अंदर ही अंदर कमजोर होते जा रहे हैं। सीढ़ियां चढ़ने की ब ...और पढ़ें

    Health Tips: बढ़ते वजन के कारण भी ये समस्या होती है।
    Health Tips: बढ़ते वजन के कारण भी ये समस्या होती है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: अक्सर सुनने को मिलता है, सीढ़ियां चढ़ते वक्त लोगों की सांसें फूलने लगती है। कई लोगों को तो दो-चार सीढ़ियां चढ़ने में ही शामत आती है। ये समस्या हर उम्र के लोगों में पाया जाता है। बदलते जीवनशैली के कारण ये समस्या उत्पन्न हो रही है। लोग अपने स्वास्थ्य का सही तरीके से ध्यान नहीं रख पाते हैं, इसलिए वे कमजोर महसूस करते हैं और उन्हें इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। तो आइए जानते हैं, इस समस्या से राहत पाने के उपाय।

    - जिन लोगों के शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है। उन लोगों में ये समस्या आम तौर पर पायी जाती है। इसलिए अपने आहार में पोषक युक्त भोजन शामिल करें। जिससे आपके शरीर को एनर्जी मिलेगी और सीढ़ियों पर चलते वक्त आपकी सांसें नहीं फूलेंगी।

    - नियमित तौर पर भरपूर नींद लें। कम नींद के कारण भी आपको थकान महसूस होता है और ये समस्या उत्पन्न होती है।

    - बढ़ते वजन के कारण भी आपको इस समस्या का सामना करना पड़ता है। मोटापा के कारण भी सीढ़ियां चढ़ते वक्त सांस फूलने की समस्या आती है।

    - एक्सरसाइज और योगा नियमित रूप से करें। तैलीय भोजन को खाने से बचें, हरी सब्जियां और फल को डाइट में शामिल करें।

    - सुबह जल्दी उठने की कोशिश करें। देर तक सोने पर भी ये समस्या उत्पन्न होती है।

    - अगर स्वास्थ्य ठीक रहने के बाद भी आपको ये समस्या हो रही है तो ये किसी अंदरूनी बीमारी का भी संकेत हो सकता है।

    - शरीर में पानी की कमी की वजह से भी ये समस्या होती है। डिहाइड्रेशन की समस्या के कारण सीढ़ियां चढ़ते वक्त सांस फूलने लगती है। भरपूर मात्रा में पानी पिएं, चाहे तो आप रोजाना नारियल पानी और फलों के जूस को भी शामिल कर सकते हैं।

    - तनाव के कारण भी दो-चार सीढ़ियां चढ़ने पर ही सांसे फूलने लगती है। ऐसे में आप तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें।

    - कई बार शरीर में खून की कमी के कारण भी आपको इस समस्या का सामना करना पड़ता है, इसलिए अपना रूटीन चेकअप करवाते रहें।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik/Pexel

    खबरें और भी