Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rice Side Effects: अधिक चावल खाने से सेहत को हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Sun, 20 Nov 2022 11:29 AM (IST)

    Rice Side Effects किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन किया जाए तो ये हानिकारक साबित हो सकता है। अगर आप चावल अधिक मात्रा में खाते हैं तो इससे सेहत को क ...और पढ़ें

    Rice Side Effects: अधिक चावल खाने से सेहत को होते हैं ये नुकसान
    Rice Side Effects: अधिक चावल खाने से सेहत को होते हैं ये नुकसान

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कRice Side Effects: चावल हमारे खाने का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके बिना खाने में स्वाद नहीं आता। चाहे कढ़ी-चावल, दाल-चावल या छोले चावल हों, ज्यादा लोग रोटी की बजाय चावल खाना ही पसंद करते हैं। यह कार्बोहाइड्रेट और मिनरल से भरपूर होता है। ये काफी आसानी से पच जाते हैं, जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है। इसमें अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो दस्त की समस्या में कारगर साबित हो सकते हैं।

    पाचन संबंधी समस्याओं में डॉक्टर भी चावल खाने की सलाह देते हैं। दरअसल इससे पाचन तंत्र पर दबाव नहीं पड़ता और आसानी से पच जाता है। पेट की समस्या में कम फाइबर वाली डाइट मददगार होती है। जिन लोगों की पाचन शक्ति कमजोर होती है, वे इस समस्या से बचने के लिए चावल से बने खिचड़ी का सेवन करते हैं।

    इतने फायदे होने के बावजूद चावल खाने के नुकसान भी हैं। जी हां, जरूरत से ज्यादा चावल खाने से शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं। इस लेख में आपको बताएंगे कि किन लोगों को चावल खाने से परहेज करना चाहिए।

    वजन

    चावल में Dietary फाइबर और न्यूट्रिशन्स की कमी होती है। जो लोग चावल का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, वो सब्जियां, फल, ड्राई फ्रूट्स आदि कम मात्रा में खा पाते हैं। ऐसे में शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती हैं, जिससे वजन प्रभावित हो सकता है।

    खबरें और भी

    डायबिटीज का खतरा

    चावल में ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा ज्यादा होती है, ये डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। अधिक मात्रा में चावल खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उन्हें चावल खाने से बचना चाहिए।

    मेटाबॉलिक सिंड्रोम

    मेटाबॉलिक सिंड्रोम में एक साथ कई समस्याएं होती है, इसमें ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल, फैट आदि की समस्याएं बढ़ जाती है। अगर आप इन बीमारियों के शिकार हैं, तो ज्यादा मात्रा में चावल खाने से परहेज करें।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik