Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Black Pepper: काली मिर्च खाने के हैं कई फायदे, लेकिन ज्यादा खाने से हो सकते हैं ये नुकसान

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Fri, 18 Nov 2022 05:01 PM (IST)

    Black Pepper आप खाने में काली मिर्च का प्रयोग मसाले के तौर पर करते हैं लेकिन यह शरीर के कई समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। इसमें मौजूद पोषक त ...और पढ़ें

    Black Pepper: काली मिर्च खाने के हैं ये फायदे
    Black Pepper: काली मिर्च खाने के हैं ये फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कBlack Pepper: काली मिर्च सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में सोडियम, पोटैशियम और कई विटामिन्स पाए जाते हैं, जो रोगों से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसे खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। यह हेल्थ के लिए बहुत ही गुणकारी माना जाता है। आइए जानते हैं, काली मिर्च खाने से होने वाले फायदे के बारे में...

    - काली मिर्च में पाइपरेन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक है। अगर आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो काली मिर्च का सेवन कर सकते हैं। ये हार्ट की समस्याओं से बचाने में मददगार साबित हो सकते हैं।

    - ये डायबिटीज के मरीजों के लिए सहायक है। इसमें एंटी- हाइपरग्लाइसेमिक गुण होते हैं, जो खून में ग्लूकोज की मात्रा को बढ़ने से रोक सकते हैं।

    - अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो काली मिर्च का सेवन कर सकते हैं। ये शरीर की फैट को बर्न करने में मदद करता है।

    - ये सर्दी-खांसी और वायरल फ्लू जैसी समस्याओं से बचाने में मददगार है।

    इतने फायदे होने के बाद भी काली मिर्च खाने के नुकसान भी हैं। आइए जानते हैं, जरूरत से ज्यादा काली मिर्च खाने से क्या समस्याएं हो सकती हैं।

    पेट की समस्या

    काली मिर्च की तासीर गर्म होती है। ऐसे में ज्यादा काली मिर्च का सेवन करने से पेट और गले में जलन की समस्या हो सकती है। अगर पहले से आपको कब्ज की शिकायत है, तो काली मिर्च का सेवन करने से बचें वरना ये परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है। 

    त्वचा की समस्या

    चूंकि काली मिर्च की तासीर गर्म होती है, अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ती है। जिसका असर स्किन पर होता है। ऐसे में एक्ने की समस्या हो सकती है।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik

    खबरें और भी