Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    White Bread Side Effects: डेली नाश्ते में करते हैं व्हाइट ब्रेड का सेवन, तो सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Sun, 30 Oct 2022 12:13 PM (GMT+05:30)

    White Bread Side Effects अगर नाश्ते में आप व्हाइट ब्रेड खाना पसंद करते हैं तो संभल जाएं। इसे रोजाना खाने से आप कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं ...और पढ़ें

    White Bread Side Effects: इसमें रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है।
    White Bread Side Effects: इसमें रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कWhite Bread Side Effects: अक्सर लोग डेली ब्रेकफास्ट में व्हाइट ब्रेड का सेवन करते हैं। दरअसल ब्रेड सेंक कर खाना हो या इससे कोई डिश बनानी हो, तो काफी कम समय में आप ब्रेड से बने ब्रेकफास्ट तैयार कर लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, व्हाइट ब्रेड सेहत के लिए कितना नुकसानदायक है।

    लगातार व्हाइट ब्रेड खाने से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। दरअसल इस ब्रेड को बनाने के लिए मुख्य रूप से मैदे का प्रयोग किया जाता है। ऐसे में इसे अधिक मात्रा में खाने से आपको समस्या हो सकती है। आइए जानते हैं, व्हाइट ब्रेड खाने के क्या नुकसान हैं?

    वजन बढ़ने की समस्या

    अगर आप व्हाइट ब्रेड का सेवन नियमित तौर पर करते हैं, तो इससे वजन बढ़ने की संभावना होती है। दरअसल इसमें रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर में फैट के रूप में जमा हो जाता है, इसे खाने से आपका वजन बढ़ सकता है।

    ब्लड सुगर बढ़ने की संभावना

    व्हाइट ब्रेड को अधिक मात्रा में खाने से शरीर में ब्लड सुगर बढ़ने की संभावना होती है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो व्हाइट ब्रेड की जगह ब्राउन ब्रेड खा सकते हैं।

    कब्ज की समस्या

    रोजाना ब्रेड के सेवन से आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। इस ब्रेड में अधिक मात्रा में ग्लूटेन पाया जाता है, जिससे लीवर डैमेज होनी की संभावना होती है। अगर आप इसे ज्यादा मात्रा में खाते हैं, तो आपको पेट दर्द, दस्त आदि जैसी कई परेशानियां हो सकती हैं।

    खबरें और भी

    मेंटल हेल्थ को करता है प्रभावित

    रिसर्च के अनुसार रिफाइंड कार्ब्स वाली चीजों का अधिक सेवन करने वाले लोगों में अवसाद जैसी समस्याएं अधिक पाई जाती है। ऐसे में आप व्हाइट ब्रेड खाने से बचें।

    हृदय रोग

    अगर आप रोजाना व्हाइट ब्रेड का सेवन करते हैं, तो इससे आपको हार्ट संबंधी बीमारियां भी हो सकती हैं। दरअसल इसे खाने से शरीर में खून के थक्के होने की संभावना होती है। ऐसे में अगर आप लंबे समय से ये ब्रेड खा रहे हैं, तो आप हृदय रोग के भी शिकार हो सकते हैं। 

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik