Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Calcium Deficiency: शरीर में कैल्शियम की कमी से होती हैं ये समस्याएं

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Sun, 11 Dec 2022 01:44 PM (IST)

    Calcium Deficiencyकैल्शियम की कमी के कारण कई बीमारियां हो सकती हैं। इसकी कमी को पूरा करने के लिए कैल्शियम से भरपूर फूड्स डाइट में शामिल कर सकते हैं। आ ...और पढ़ें

    Calcium Deficiency: शरीर में कैल्शियम की कमी से होती हैं कई समस्याएं
    Calcium Deficiency: शरीर में कैल्शियम की कमी से होती हैं कई समस्याएं

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कCalcium Deficiency: सेहत के लिए कैल्शियम बहुत आवश्यक है। यह हड्डियों और दांतों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इतना ही नहीं, यह शरीर के विकास और मांसपेशियों के निर्माण में भी बड़ी भूमिका निभाता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, शरीर में इस विटामिन की कमी से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। कैल्शियम की कमी दिल और दिमाग को भी प्रभावित करती है। आजकल हाइपोकैल्शियमिया के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। दरअसल, यह बीमारी कैल्शियम की कमी के कारण होती है। इस स्थिति में खून में कैल्शियम की मात्रा बहुत कम हो जाती है। 

    शरीर में कैल्शियम की कमी खानपान में लापरवाही बरतने के कारण होती हैं। बढ़ती उम्र, हार्मोनल बदलाव आदि के कारण भी कैल्शियम की कमी हो सकती है।

    कैल्शियम की कमी के ये हैं लक्षण 

    -इस विटामिन की कमी से चक्कर आना, कमजोरी हो सकती है।

    - कैल्शियम की कमी से नाखून कमजोर हो जाते हैं और ये टूटने लगते हैं। इसकी कमी होने पर हेयर फॉल की समस्या भी होती है।

    - शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर उठने-बैठने और चलने में दर्द महसूस होता है।

    - इसकी कमी से मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होता है। कैल्शियम की कमी से दांतों से संबंधित समस्या होती है।

    कैल्शियम की कमी को दूर करने के  लिए खाएं ये फूड्स

    - डेयरी प्रोडक्ट्स में कैल्शियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। आप डेली डाइट में दूध, पनीर, दही को शामिल कर सकते हैं।

    - खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल कर सकते हैं। जैसे- पत्तागोभी, ब्रोकली, पालक आदि का सेवन कर सकते हैं।

    - अंडे में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है । इसके सेवन से शरीर में कैल्शियम की कमी दूर हो सकती है।

    - सोयाबीन को कैल्शियम का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें प्रोटीन भी मौजूद होता है। चाहें तो आप इसे भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik