Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Health Tips: किडनी को हेल्दी रखना है, तो भोजन में शामिल करें ये चीजें

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Wed, 02 Nov 2022 02:36 PM (IST)

    Health Tips शरीर में किडनी सही से काम करेगा तो आप स्वस्थ रहेंगे। वरना आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार ...और पढ़ें

    Health Tips:शिमला मिर्च में प्रचुर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है।
    Health Tips:शिमला मिर्च में प्रचुर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कHealth Tips: किडनी हमारे शरीर का अहम हिस्सा है। शरीर को स्वस्थ रखने में किडनी का महत्वपूर्ण योगदान है। ये शरीर में खून को साफ रखने में मदद करता है और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालता है। हेल्दी शरीर के लिए किडनी का स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं, आप अपने किडनी का ख्याल कैसे रखें।

    किडनी को स्वस्थ रखने के लिए डाइट टिप्स

    अनानस

    अनानस में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन-C और अन्य पोषक तत्व पाये जाते हैं। जो किडनी को स्वस्थ रखने में सहायक है, साथ ही ये इम्युनिटी को भी बूस्ट करता है। किडनी को हेल्दी रखने के लिए अनानस का जरूर सेवन करें।

    शिमला मिर्च

    शिमला मिर्च में प्रचुर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर है। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए आहार में शिमला मिर्च का सेवन करें।

    पपीता

    पपीते में मौजूद पोषक तत्व किडनी को स्वस्थ रखने में मददगार है। पपीता खाने से पेट संबंधी बीमारियां भी दूर हो सकती है।

    फूलगोभी

    फूलगोभी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो किडनी को हेल्दी रखने में सहायक है। आप सब्जियों में फूलगोभी का जरूर सेवन कर सकते हैं। ये किडनी की समयाओं को दूर करने में मददगार हो सकता है।

    दही

    दही में प्रोबैक्टीरिया भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अगर आप दही का नियमित तौर पर सेवन करते हैं, तो इससे किडनी साफ होने में मदद मिलती है।

    हरी पत्तेदार सब्जियां

    हरी पत्तेदार सब्जियों में मुख्य रूप से फाइबर और मिनरल्ज पाये जाते हैं। जो आपके शरीर के लिए जरूरी हैं। आप डाइट में पालक, मूली आदि का सेवन कर सकते हैं। ये आपके किडनी को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।

    सेब

    सेब में कई विटामिन्स मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने मे सहायक है। यह किडनी को स्वस्थ रखने में भी सहायता करता है।

    जैतून का तेल

    जैतून का तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए आप सब्जियों में जैतून की तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik

    खबरें और भी