Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    High Protein Foods: शरीर में प्रोटीन की कमी को पूर करेंगे ये फूड्स, आज ही डाइट में करें शामिल

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Sun, 06 Nov 2022 10:36 AM (IST)

    High Protein Foods प्रोटीन से शरीर को एनर्जी मिलती है। शरीर में इसकी कमी से कई परेशानियों के सामना करना पड़ता है। आप इन फूड्स का सेवन कर प्रोटीन की कम ...और पढ़ें

    High Protein Foods:राजमा में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है।
    High Protein Foods:राजमा में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कHigh Protein Foods: प्रोटीन की कमी से शरीर में कई समस्याएं हो सकती हैं। इसकी कमी से मांसपेशियों पर प्रभाव पड़ता है, साथी ही हड्डियां भी कमजोर होती है। अगर शरीर में प्रोटीन की मात्रा कम हो, तो स्किन और बाल भी डैमेज हो सकते हैं, इसके अलावा कमजोरी भी महसूस होती है। लेकिन आप अपने डेली डाइट में इन फूड्स को शामिल कर प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकते हैं।

    मूंग दाल

    दाल प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। मूंग दाल में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पायी जाती है, और ये पाचन शक्ति के लिए भी सहायक है। ये शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करता है।

    बादाम

    बादाम सेहत के लिए लाभदायक है। इसके सेवन से प्रोटीन की कमी पूरी होती है।

    ब्रोकली

    ब्रोकली में प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है, इसके अलावा कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो सेहत के लिए मददगार है। आप इसे सलाद या सब्जी में शामिल कर खा सकते हैं।

    अंडे

    अंडे में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पायी जाती है। आप अंडे को अपने डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं। चाहें तो आप उबले अंडे का सेवन कर सकते हैं या अंडे से कई डिश बना कर खा सकते हैं।

    मछली

    फिश में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पायी जाती है, जो शरीर के लिए जरूरी है। आप इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा प्रोटीन के चिकन भी अच्छा ऑप्शन है। अगर आप नॉनवेज खाना पसंद करते हैं, तो आप प्रोटीन के लिए फिश और चिकन का सेवन कर सकते हैं।

    सोयाबीन

    सोयाबीन को प्रोटीन का नेचुरल सोर्स माना जाता है। ये शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करता है। चाहें तो आप इसका सेवन कर सकते हैं।

    डेयरी प्रोडक्ट

    आप अपने डाइट में दूध, दही पनीर आदि को शामिल कर सकते हैं। ये भी प्रोटीन का रिच सोर्स माना जाता है।

    राजमा

    राजमा में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए आप राजमा का सेवन कर सकते हैं। इसे खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik

    खबरें और भी