यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Health Tips: आपके नाखूनों में छिपा है आपकी सेहत का राज, इन संकेतों से करें इसकी पहचान
नाखून हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा होते हैं। हालांकि कई लोग अक्सर इसे नजरअंदाज करते हैं या फिर फैशन और खूबसूरती का जरिया मानते हैंलेकिन क्या आप जानते ह ...और पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Health Tips: हमारे शरीर के सभी अंग हमारी लिए काफी अहम होते हैं। यह सभी ऑर्गन न सिर्फ हमें सेहतमंद रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, बल्कि हमारी सेहत का राज भी बताते हैं। नाखून हमारे शरीर का ऐसी ही एक अहम हिस्सा है। हालांकि, लोग अक्सर ही इसे नजरअंदाज कर देते हैं। लड़कियों के लिए यह फैशन का एक जरिया होता है, तो वहीं अन्य लोगों के लिए शरीर का एक ऐसा हिस्सा जिसमें कोई दर्द महसूस नहीं होता है।
हालांकि, इन सभी के अलावा हमारे नाखून सेहत से जुड़े कई राज भी बताते हैं। अगर नाखून के नेल बेड स्मूद हों और उनका रंग हल्का गुलाबी हो, तो यह एक स्वस्थ होने की निशानी है, लेकिन नाखून में अगर किसी तरह के बदलाव नजर आएं तो समझ लें कि ये आपकी सेहत के साथ कुछ गड़बड़ है। आइए जानते हैं नाखूनों में नजर आने वाले ऐसे ही कुछ बदलाव-
यह भी पढ़ें- क्या आप करते हैं थायराइड से जुड़े इन मिथकों पर यकीन, तो जानें क्या है सच्चाई
बदरंग से नाखून
अगर नाखून का रंग बदरंग सा होता है, तो ये आयरन की कमी या एनीमिया के संकेत हो सकते हैं, जिसमें खून पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सप्लाई नहीं कर पाता है।
पीले नाखून
यह न सिर्फ एक कॉस्मेटिक दिक्कत है, बल्कि पीले नाखून फंगल इन्फेक्शन, न्यूट्रीशनल कमी के संकेत हैं। स्मोकिंग के कारण भी नाखून पीले हो जाते हैं।
नाखूनों में नीलापन
यह एक गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। यह इसका संकेत है कि हमारे नाखून में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं हो रही है। इसका संबंध हार्ट या लंग्स से संबंधित किसी समस्या से हो सकता है।
नाखून में गड्ढे
इसे नेल पिटिंग भी कहते हैं। नाखून के ऊपर छोटे गड्ढे या डेंट हो सकते हैं, जिसका संबंध इंफ्लेमेटरी आर्थराइटिस से हो सकता है। यह एक ऐसा रोग है, जो न सिर्फ हड्डियों और जोड़ों को प्रभावित करता है, बल्कि नाखून पर भी इसका असर दिखाई देता है।
खबरें और भी
कमजोर नाखून
ब्रिटल या कमजोर नाखून के संकेत हैं कि आपको थायरॉइड की समस्या हो सकती है। इससे शरीर का मेटाबोलिज्म और शरीर के अन्य फंक्शन प्रभावित हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- दबे पांव आकर Glaucoma चुरा सकता है आपकी आंखों की रोशनी, एक्सपर्ट से जानें कैसे करें इसे कंट्रोल
Picture Courtesy: Freepik