Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Acidity: एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 27 Jan 2023 10:33 AM (IST)

    Acidity ज्यादा तला भुना और मसालेदार खाने से पेट में जलन और गैस की समस्या हो सकती है। इस स्थिति में कुछ ड्रिंक्स का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद साबित ...और पढ़ें

    Acidity: गैस की समस्या से तुरंत राहत देंगे ये ड्रिंक्स
    Acidity: गैस की समस्या से तुरंत राहत देंगे ये ड्रिंक्स

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Acidity: बदलती जीवनशैली और गलत खानपान के कारण आजकल एसिडिटी की समस्या आम हो गई है। तैलीय और मसालेदार खाना, नींद की कमी, असमय भोजन आदि के कारण भी पेट में जलन और गैस की समस्या होती है। अगर आप भी एसिडिटी की समस्या से परेशान रहते हैं, तो कुछ ड्रिंक्स का सेवन करना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, इन ड्रिंक्स के बारे में...

    1.जीरा पानी

    जीरा में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसके सेवन से एसिडिटी की समस्या से राहत पा सकते हैं। इसके लिए आप जीरा का पानी पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक पैन में पानी लें, इसमें जीरा मिलाएं और इसे उबाल लें। फिर इसे छान लें, जब यह गुनगुना हो जाए, तो इसे पी सकते हैं।

    2.नींबू और शहद का ड्रिंक

    नींबू में विटामिन-सी और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो पेट में मौजूद बैक्टीरिया से लड़ते हैं। हल्के गर्म पानी में नींबू का रस मिलाएं। इसमें एक टी स्पून शहद भी मिलाएं। यह ड्रिंक एसिडिटी से राहत दिलाने में मदद करता है।

    3.सौंफ का पानी

    सौंफ पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। सौंफ का पानी पीने से पेट की जलन और गैस की समस्या दूर हो सकती है। इसके लिए पानी में सौंफ मिलाकर उबाल लें, गुनगुना होने पर इसका सेवन कर सकते हैं। चाहें तो पानी में सौंफ भिगोकर रातभर के लिए रख दें और सुबह पी सकते हैं।

    खबरें और भी

    4.हींग का पानी

    हींग खाने का स्वाद और सुगंध बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। हींग का पानी गैस की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। इसके लिए एक गिलास गुनगुना पानी में आधा चम्मच हींग पाउडर मिलाएं। इस ड्रिंक का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या से राहत पा सकते हैं।

    5.अदरक का पानी

    अदरक में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो पेट की जलन और गैस से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इस ड्रिंक को बनाने के लिए पानी में अदरक के टुकड़े को मिलाएं और इसे उबाल लें। जब यह गुनगुना हो जाए, तो इसका सेवन कर सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Pic credit- freepik