Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शरीर को बनाए रखना चाहते हैं चुस्त और दुरुस्त, तो अपना लें ये 6 अच्‍छी आदतें; दूर रहेंगी कई बीमार‍ियां

    Updated: Mon, 09 Jun 2025 11:56 AM (IST)

    आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अनहेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो कर रहे हैं। ये सेहत के लिए हानिकारक है। आप कुछ अच्छी आदतें अपनाकर खुद को सेहतमंद रख सकत ...और पढ़ें

    हेल्दी लाइफ के लिए अपनाएं Healthy Habits (Image Credit- Freepik)
    हेल्दी लाइफ के लिए अपनाएं Healthy Habits (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लाइफस्‍टाइल बहुत खराब हो गई है।
    2. सेहतमंद रहने के ल‍िए लाइफस्टाइल में बदलाव जरूरी है।
    3. कुछ अच्छी आदतें हमें कई बीमारियों से बचाती हैं।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोग अनहेल्‍दी लाइफस्‍टाइल को फॉलो कर रहे हैं। आपकी ये आदतें सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। हमारे खानपान भी बेहद खराब हो चुका है। आज के समय में लोग एक ही जगह पर घटों बैठकर काम करते हैं। फुर्सत म‍िली तो मोबाइल में ब‍िजी हो जाते हैं। वर्कआउट में भी कमी आ गई है। आपकी इन्‍हीं आदतों के कारण आपका शरीर बीमार होने लगा है।

    अगर आप खुद को और अपने परिवार वालों को सेहतमंद रखना चाहते हैं तो आज से ही आपको अपनी कुछ आदतों को बदल लेना चाह‍िए। हम आपको कुछ अच्‍छी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं ज‍िन्‍हें आपको जरूर अपनाना चाह‍िए। इससे कई बीमार‍ियों का खतरा भी कम हो जाएगा। तो आइए उन आदतों के बारे में जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    सुबह जल्‍दी उठें

    आपने देखा होगा क‍ि पुराने जमाने के लोग ज्‍यादा फ‍िट और एक्‍ट‍िव रहते थे। उनकी फ‍िटनेस का कारण ही यही था क‍ि वे जल्‍दी सोकर उठते थे। आज भी घर के बड़े बुजुर्ग सुबह जल्‍दी उठने की आदत को अपनाए हुए हैं। दरअसल, सुबह जल्‍दी उठने से कोर्टिसोल के स्तर में सुधार होता है। इससे कई बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

    योगासनों को बनाएं रूटीन का ह‍िस्‍सा

    रोजाना सुबह खुली हवा में याेग जरूर करें। इससे आप कई बीमार‍ियों के खतरे को कम कर सकते हैं। इससे आप द‍िनभर ऊर्जावान भी बने रहेंगे। खास बात तो ये है क‍ि इससे आपकी फ‍िटनेस भी बरकरार रहेगी। इम्‍यून स‍िस्‍टम भी स्‍ट्रॉन्‍ग होगा।

    खबरें और भी

    तांबे के बर्तन में रखा पानी प‍िएं

    आपको रोज सुबह उठकर सबसे पहले तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना चाह‍िए। इससे शरीर में जमे व‍िषैले पदार्थ आसानी से न‍िकल जाते हैं। ये बॉडी को भी डिटॉक्स करता है। साथ ही डाइजेशन भी बेहतर होता है।

    य‍ह भी पढ़ें: खुश रहने की 8 आदतें बदल देंगी ज‍िंदगी जीने का नजरिया, हर पल र‍हेंगे टेंशन फ्री

    हाई प्रोटीन ब्रेकफास्‍ट करें

    कहते हैं सुबह के समय क‍िया गया हेल्‍दी नाश्‍ता आपका द‍िन बना सकता है। ऐसे में आपको हाई प्रोटीन नाश्‍ता करना चाह‍िए। आप सुबह के नाश्ते में बेसन चीला, मूंग दाल चीला ले सकते हैं। यह छोटी-छोटी भूख को भी कंट्रोल करता है।

    अच्‍छी नींद लें

    रोजाना कम से कम सात से आठ घंटे की अच्छी नींद लेना जरूरी है। यह आपके शरीर को अगले दिन के लिए रिपेयर करती है। इससे आपके द‍िमाग को भी आराम म‍िलता है। तनाव भी कम होता है।

    रोजाना वॉक जरूर करें

    अगर आप रोजाना 10 हजार कदम चलते हैं तो इससे आपका द‍िल सेहतमंद रहता है। आपके शरीर में ब्‍लड सर्कुलेशन सही ढंग से हो पाता है। वॉक करने से वजन भी कम होता है और मूड भी अच्‍छा रहता है।

    यह भी पढ़ें: ज‍िंदगी से गायब हो गई हैं खुश‍ियां तो अपना लें 5 अच्‍छी आदतें, चेहरे पर हमेशा बनी रहेगी मुस्कान