Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Healthy Lifestyle Tips: सेहतमंद ज़िंदगी के लिए लाइफस्टाइल में लाएं ये 6 आसान बदलाव!

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Wed, 11 Aug 2021 10:30 AM (IST)

    Healthy Lifestyle Tips एक हेल्दी लाइफस्टाइल वो होती है जिसमें उठने और सोने का समय खाना खाने का समय कसरत का समय स्वस्थ वज़न बनाए रखना और स्ट्रेस से दूर ...और पढ़ें

    सेहतमंद ज़िंदगी के लिए लाइफस्टाइल में लाएं ये 6 आसान बदलाव!
    सेहतमंद ज़िंदगी के लिए लाइफस्टाइल में लाएं ये 6 आसान बदलाव!

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Healthy Lifestyle Tips: जब से कोरोना वायरस महामारी शुरू हुई है, तब से लोग पहले के मुकाबले सेहत को लेकर ज़्यादा जागरूक हो गए हैं। डाइट से लेकर कसरत तक, लोग वो सभी काम कर रहे हैं, जिससे वे सेहतमंद रहें और बीमारियां उनसे दूर रहें। हालांकि, एक अच्छी सेहत के लिए सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज़ ही नहीं बल्कि लाइफस्टाइल में भी बदलाव लाने की ज़रूरत होती है।

    एक हेल्दी लाइफस्टाइल वो होती है जिसमें उठने और सोने का समय, खाना खाने का समय, कसरत का समय, स्वस्थ वज़न बनाए रखना और स्ट्रेस से दूर रहना शामिल होता है। एक अच्छी लाइफस्टाइल को अपनाने से आपका वज़न सही रहेगा और आप हर दम तंदुरूस्त रहेंगे। तो आइए जानें ऐसे 6 आसान तरीके जिनकी मदद से आप अपनी सेहत और लाइफस्टाइल दोनों में अच्छे बदलाव ला सकते हैं।

    सुबह जल्दी उठना

    सुबह जल्दी उठने की आदत आपको कई तरह से फायदे पहुंचाएगी। सुबह वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा ज़्यादा होती है, जो सूरज उगने के बाद कम होने लगती है। इसलिए अगर आप सुबह जल्दी उठेंगे तो तरोताज़ा महसूस करेंगे। सुबह जल्दी उठने से आपको बड़ा दिन मिलता है, जिसमें आप ज़्यादा काम कर सकते हैं।

    वर्कआउट ज़रूर करें

    दिनभर काम करने के लिए आपके शरीर को ताकत की ज़रूरत होती है। यही वजह है कि सुबह जल्दी उठकर व्यायाम करने की आदत आपका स्टैमिना बढ़ाएगी और आपको एनर्जी देगी। साथ ही आप मानसिक तौर पर भी स्वस्थ और मज़बूत बनते हैं।

    खबरें और भी

    हेल्दी नाश्ता करें

    कई लोग सुबह का नाश्ता नहीं करते और सीधे दिन का खाना खाते हैं। नाश्ता छोड़ने की आदत को बदलें, और सुबह व्यायाम करने के बाद भरपेट नाश्ता करें। ये आपको पूरे दिन काम करने की एनर्जी देगा।

    बाहर का खाने से परहेज़ करें

    बाहर का खाना स्वादिष्ट ज़रूर लगता है, लेकिन इसे जितना हो सके कम खाएं। ज़्यादा से ज़्यादा घर का बना सादा खाना खाएं, ताकि आपका पाचन अच्छा रहे, बीमारियों से दूर रहें और ओवरऑल हेल्थ बनी रहे।

    रात का खाना देर से न खाएं

    कोशिश करें कि रात का खाना 8 बजे के बाद न खाएं। साथ ही खाना खाते ही न सोएं। खाना खाने और सोने में कम से कम 2-3 का समय होना चाहिए ताकि खाने को पचाने का अच्छा समय मिल जाए।

    समय से सोएं और पूरी नींद लें

    अगर आप जल्दी उठते हैं, तो रात को देर तक न जागें। जल्दी सोने की आदत डालें। इससे आपके शरीर को पूरा आराम मिल जाएगा और साथ ही कैलोरी बर्न करना भी आसान हो जाएगा। एक स्वस्थ शरीर और दिमाग़ के लिए कम से कम 8 घंटे की नींद ज़रूर लेनी चाहिए।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।