Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टी-लवर्स ध्यान दें! जहर बन जाएगी दूध वाली चाय, अगर आप भी करते हैं ये 3 गलतियां

    Updated: Sat, 16 Aug 2025 03:03 PM (IST)

    चाय भारत में एक लोकप्रिय पेय है लेकिन इसे बनाने में की गई कुछ गलतियां स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती हैं। न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने इस बारे मे ...और पढ़ें

    चाय बनाते समय इन गलतियों से बचें, सेहत को होगा फायदा (Picture Credit- Freepik)
    चाय बनाते समय इन गलतियों से बचें, सेहत को होगा फायदा (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. चाय के शौकीन लोग किसी भी समय इसके लिए मना नहीं करते हैं।
    2. हालांकि, यह सेहत को काफी नुकसान पहुंचाती है।
    3. खासकर अगर आप इससे जुड़ी 3 गलतियां करते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चाय दुनियाभर में पसंद की जाने वाली एक ड्रिंक है, जिसे लोग बड़े शौक से पीते हैं। खासकर अपने देश भारत में चाय के शौकीनों की कोई कमी नहीं है। सुबह हो या शाम, गर्मी या बरसात, लोग यहां चाय पीने के बहाने खोज ही लेते हैं। शायद ही कोई टी-लवर ऐसा हो, जो चाय पीने से मना करता हो। हालांकि, जरूरत से चाय सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचाती है।

    ऐसे में क्या चाय छोड़ देना ही एक मात्र उपाय है? चाय छोड़ना टी-लवर्स के लिए किसी सजा से कम नहीं है। चाय के शौकीन कभी भी इसके लिए मना नहीं करते और इसलिए कई बार चाय की वजह से होने वाली समस्याएं परेशानी की वजह बनती है। ऐसे में आप कुछ बातों को ध्यान में रख अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं।

    हाल ही में न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया कि चाय बनाने के दौरान की गई कुछ गलतियां आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। आइए जानते हैं इन गलतियों के बारे में-

    View this post on Instagram

    A post shared by Kiran Kukreja| Nutritionist| Weight Management| Skin & Hair (@nuttyovernutritionn)

    यह भी पढ़ें- ब्लैक, ग्रीन या मसाला Tea, कौन-सी चाय पीते हैं आप? इनसे भी दूर भागती हैं कई बीमारियां

    चाय बनाने का गलत तरीका

    न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि चाय बनाने का गलत तरीका आपकी सेहत को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। अक्सर कई लोग चाय बनाते समय सबसे पहले पतीले में दूध डालते हैं, लेकिन ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं है। दरअसल, दूध में मौजूद प्रोटीन चाय के एंटी-ऑक्सीडेंट्स को बाइंड करते हैं, जिससे कुछ समस्याएं हो सकती हैं।

    इसलिए चाय बनाने के लिए सबसे पहले पतीले में पानी डालें और फिर चायपत्ती डालकर इसे अच्छे से उबालें। इसके बाद सारी चीजें डाल देने के बाद लास्ट में दूध डालना चाहिए। यही चाय बनाने का सही और सुरक्षित तरीका है।

    खबरें और भी

    चाय को बार-बार गर्म करना

    चाय को बार-बार गर्म करना इसके जुड़ी एक बड़ी गलती है, जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। दरअसल, बनी हुई चाय को जब बार-बार गर्म किया जाता है, तो इसकी वजह से इसका एसिड कंटेंट बढ़ सकता है। इसकी वजह से पेट की जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं और एसिडिटी भी हो सकती है। इसलिए चाय को बार-बार गर्म करने की आदत को आज ही बदल लें।

    प्लास्टिक की छन्नी का इस्तेमाल

    कई लोग घरों में चाय छानने के लिए प्लास्टिक की छन्नी का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, प्लास्टिक की छन्नी का इस्तेमाल आपको गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्लास्टिक की छननी से गर्म चाय छानने पर छन्नी में मौजूद प्लास्टिक कंपाउंड्स चाय में आ जाते हैं, जो शरीर में जमा होकर गंभीर बीमारी का कारण बन सकते हैं। इसलिए हेल्दी रहने के लिए स्टील की छन्नी का इस्तेमाल करें। 

    यह भी पढ़ें- एक ही नहीं होता चाय का स्वाद, इसके ढेरों फ्लेवर जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान