यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हार्ट अटैक है या गैस का दर्द? सीने में हो रहे दर्द की इन लक्षणों से करें वक्त रहते पहचान
कई बार सीने में होने वाली चुभन को लोग गैस का दर्द मान लेते हैं और इग्नोर कर देते हैं। लेकिन यह दर्द कुछ मामलों में हार्ट अटैक (Heart Attack Symptoms) ...और पढ़ें

HighLights
- हार्ट अटैक आर्टरीज ब्लॉक होने की वजह से होता है
- गैस का दर्द पाचन से जुड़ी समस्या की वजह से हो सकता है
- कई बार गैस का दर्द सीने में होता है, जिसके कारण लोग इसमें और हार्ट अटैक में कन्फ्यूज हो जाते हैं
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कई बार लोग हार्ट अटैक के लक्षणों को गैस या एसिडिटी का दर्द समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे इलाज में देर हो जाती है और जानलेवा स्थिति पैदा हो सकती है। हालांकि, हार्ट अटैक (Heart Attack Symptoms) और सीने में हो रहे गैस के दर्द में कुछ समानताएं होती हैं, जिस वजह से लोग इनमें कन्फ्यूज हो जाते हैं।
लेकिन कुछ बुनियादी अंतर (Gas Pain Vs Heart Attack) भी होते हैं, जिन्हें पहचानकर समय रहते इलाज किया जा सकता है। आइए डॉ. एस. एस. सिबिया (सिबिया मेडिकल सेंटर, लुधियाना के कार्डियोलॉजिस्ट और डायरेक्टर) से जानते हैं कि इन दोनों कंडिशन्स में अंतर (How To Identify Chest Pain) कैसे करें।
दर्द कहां हो रहा है और कैसा दर्द है?
हार्ट अटैक का दर्द-
- हार्ट अटैक में दर्द आमतौर पर छाती के बीच में या बाईं तरफ होता है।
- यह दर्द जबड़े, बाएं कंधे, पीठ या बाजू तक फैल सकता है।
- दर्द में जलन, दबाव या भारीपन महसूस होता है, जैसे कोई भारी चीज छाती पर रखी हो।
- यह दर्द आराम करने पर भी कम नहीं होता और लगातार बना रहता है।
गैस का दर्द-
- गैस का दर्द पेट के ऊपरी हिस्से या छाती के निचले भाग में होता है।
- यह दर्द अक्सर ऐंठन या मरोड़ के रूप में होता है और बदलता रहता है।
- खट्टी डकारें, पेट फूलना या गैस पास होने पर आराम मिलता है।
यह भी पढ़ें: महिलाओं और पुरुषों में अलग होते हैं Heart Attack के संकेत, समय रहते पहचान करके बचा सकते हैं जान
खबरें और भी
अन्य लक्षणों पर ध्यान दें
हार्ट अटैक के साथ दिखने वाले लक्षण-
- सांस लेने में तकलीफ
- पसीना आना (खासकर ठंडा पसीना)
- चक्कर आना या बेहोशी जैसा महसूस होना
- मितली या उल्टी होना
- अचानक कमजोरी या घबराहट
गैस की समस्या के साथ दिखने वाले लक्षण-
- पेट में भारीपन
- खाने के बाद ज्यादा परेशानी
- डकार आना या पेट से आवाजें आना
- दर्द का अस्थायी होना और गैस निकलने पर आराम मिलना
दर्द का समय और इंटेंसिटी
- हार्ट अटैक का दर्द आमतौर पर 15-20 मिनट से ज्यादा रहता है और धीरे-धीरे बढ़ता है।
- गैस का दर्द कुछ मिनटों से लेकर कुछ घंटों तक रह सकता है, लेकिन यह आता-जाता रहता है।
किन वजहों से दर्द बढ़ता या घटता है?
- हार्ट अटैक- दर्द फिजिकल एक्टिविटी (जैसे चलना, सीढ़ियां चढ़ना) या तनाव से बढ़ सकता है। आराम करने पर भी आराम नहीं मिलता।
- गैस का दर्द- खाने के बाद बढ़ सकता है, लेकिन डकार या गैस निकलने पर आराम मिल जाता है।
क्या करें अगर हार्ट अटैक के लक्षण महसूस हो?
अगर आप या कोई व्यक्ति हार्ट अटैक के लक्षणों का अनुभव कर रहा है, तो-
- तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या एम्बुलेंस बुलाएं।
- शांत रहें और ज्यादा हिलें-डुलें नहीं।
- कपड़े ढीले करें, ताकि सांस लेने में तकलीफ कम हो।
यह भी पढ़ें: Diabetes के मरीजों में हार्ट डिजीज का होता है दोगुना रिस्क, बचने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।