Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सीने की जलन के कारण आप भी हो जाते हैं बैचेन? अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे- मिलेगा आराम

    Updated: Thu, 13 Mar 2025 11:00 AM (IST)

    सीने की जलन एक गंभीर समस्या है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें पेट का एसिड भोजन नली (esophagus) में वापस आ जाता है जिससे सीने में जलन होती है। इसके बाद इस ...और पढ़ें

    सीने की जलन कई बार बैचेन कर देती है। ( Pic Courtesy : Freepik)
    सीने की जलन कई बार बैचेन कर देती है। ( Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Heartburn सीने की जलन बैचेन कर देती है। आजकल सीने की जलन से हर कोई परेशान है। खानपान का सही ध्यान नहीं रखना और समय पर खाना नहीं खाना सीने की जलन का कारण बनता है।

    ऐसे में यह जरूरी है कि आप अपने खानपान पर ध्यान दें और समय पर खाना खाएं। आज हम आपको सीने की जलन से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू और आसान नुस्खे बताने जा रहे हैं। इन नुस्खों को अपनाकर आप सीने की जलन से छुटकारा पा सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें : World Kidney Day 2025: डायबिटीज और हाई बीपी पहुंचाते हैं किडनी को नुकसान, ऐसे करें बचाव

    1. अजवाइन और हल्दी का मिश्रण

    अजवाइन और हल्दी का मिश्रण सीने की जलन से राहत दिलाने में काफी मददगार साबित होता है। आपअजवाइन और हल्दी को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और इसे पानी के साथ पी लें। कुछ देर में ही इससे आपके सीने की जलन कम हो जाएगी और काफी हद तक आराम मिलेगा।

    2. दही और काली मिर्च 

    दही और काली मिर्च का मिश्रण सीने की जलन को कम करने के लिए काफी लाभकारी है। दही और काली मिर्च को मिलाकर आप इसे खा सकते हैं। दही सीने की जलन को कम करने के लिए काफी बेहतरीन नुस्खा है। दही पेट में भी गर्मी को शांत करता है।

    खबरें और भी

    3. अदरक और शहद चूसें 

    अदरक और शहद सीने की जलन को कम करने के लिए बेहतरीन नुस्खा है। अदरक को शहद में डूबोएं और इसे काफी देर तक आप चूसते रहें। ऐसा करने से आपको सीने की जलन से छुटकारा मिलेगा। अदरक सीने की जलन को कम करने के लिए एक बेहतरीन उपचार है। 

    4. पुदीना और अजवाइन 

    पुदीना पाचन में सुधार करने में मदद करता है और अपच, गैस, और दस्त जैसी समस्याओं को कम करता है। इसके साथ ही पुदीना जलन और सूजन को कम करने में मदद करता है, जिससे यह मुंह, गले, और पेट की समस्याओं में राहत दिलाने में भी काफी मददगार है। 

    5. गर्म पानी से मिलेगी राहत 

    गर्म पानी पीने से भी सीने की जलन से राहत मिलती है। गुनगुना पानी आपके सीने की जलन को कम करता है। अगर आप कोई चूर्ण भी खा रहे हैं तो इसे गर्म पानी के साथ खाएं। यह सीने की जलन से राहत दिला सकता है। इन घरेलू नुस्खों को आजमाकर आप सीने की जलन से राहत पा सकते हैं। लेकिन यदि समस्या बनी रहती है, तो आपको डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें : शादी के बाद हर हाल में छोड़ दें ये 5 आदतें, नहीं तो कभी भी रिश्ते में पड़ जाएगी दरार