Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मी और उमस में क्यों बढ़ जाती है माइग्रेन की समस्या? बचने के लिए अपना लें ये उपाय

    Updated: Sun, 10 Aug 2025 02:51 PM (IST)

    ज्यादा गर्मी और उमस की वजह से माइग्रेन की समस्या काफी बढ़ सकती है। जी हां तापमान में बढ़ोतरी होने की वजह से माइग्रेन (Migraine) ट्रिगर हो सकता है जो क ...और पढ़ें

    क्यों गर्मियों में बढ़ जाता है माइग्रेन? (Picture Courtesy: Freepik)
    क्यों गर्मियों में बढ़ जाता है माइग्रेन? (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. माइग्रेन की समस्या तापमान में बदलाव की वजह से ट्रिगर हो सकती है
    2. ज्यादा गर्मी और उमस के कारण माइग्रेन शुरू हो सकता है
    3. माइग्रेन का दर्द सामान्य सिरदर्द से काफी अलग होता है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी और बरसात के मौसम में कई लोगों को सिरदर्द और माइग्रेन (Migraine) की समस्या ज्यादा होने लगती है। तेज धूप, उमस और तापमान में बढ़ोतरी के कारण शरीर का तापमान कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है, जिससे माइग्रेन के दर्द का जोखिम बढ़ जाता है।

    इसलिए माइग्रेन के मरीजों को ज्यादा गर्मी और उमस की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। आइए जानते हैं कि गर्मी और उमस में माइग्रेन क्यों बढ़ता है और इससे बचाव के क्या उपाय हैं।

    यह भी पढ़ें- माइग्रेन सिर्फ सिरदर्द नहीं, महिलाओं में Hormonal Imbalance का भी है बड़ा संकेत; पढ़ें एक्सपर्ट की राय

    गर्मी और उमस का माइग्रेन से क्या संबंध है?

    वैज्ञानिक शोधों के अनुसार, गर्मी और उमस भरे मौसम में माइग्रेन के मामले बढ़ जाते हैं। एक स्टडी के अनुसार, तापमान में हर 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने पर सिरदर्द का खतरा 6% तक बढ़ जाता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं-

    • डिहाइड्रेशन- गर्मी और उमस के कारण पसीना ज्यादा निकलता है, जिससे शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है। यह माइग्रेन को ट्रिगर कर सकता है।
    • तापमान में अचानक बदलाव- एसी से बाहर निकलने या धूप में जाने पर शरीर को तापमान के अचानक बदलाव को झेलना पड़ता है, जिससे सिरदर्द हो सकता है
    • ह्यूमिडिटी का असर- उमस भरे मौसम में शरीर का पसीना ठीक से नहीं सूख पाता, जिससे शरीर का तापमान कंट्रोल नहीं हो पाता और सिरदर्द हो सकता है।
    • धूप और लाइट की सेंसिटिविटी- तेज धूप से आंखों और दिमाग पर दबाव पड़ता है, जिससे माइग्रेन का दर्द शुरू हो सकता है।

    गर्मी और उमस में माइग्रेन से बचाव के उपाय

    • सही मात्रा में पानी पिएं- डिहाइड्रेशन से बचने के लिए दिनभर में कम से कम 2-3 लीटर पानी पिएं। नारियल पानी, छाछ और इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स भी फायदेमंद होते हैं।
    • धूप से बचाव करें- बाहर निकलते समय सनग्लास, टोपी या छाते का इस्तेमाल करें। सीधी धूप में लंबे समय तक न रहें।
    • ठंडे पानी से स्नान करें- गर्मी में शरीर का तापमान कम करने के लिए ठंडे पानी से नहाएं या माथे पर ठंडा कपड़ा रखें।
    • भरपूर नींद लें- नींद की कमी भी माइग्रेन को ट्रिगर कर सकती है, इसलिए 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें।
    • प्रदूषण से बचें- गर्मी में वायु प्रदूषण बढ़ जाता है, जो सिरदर्द का कारण बन सकता है। मास्क पहनकर बाहर निकलें।

    गर्मी और उमस के कारण माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है, लेकिन सही सावधानियां बरतकर इससे बचा जा सकता है। भरपूर मात्रा में पानी पीना, धूप से बचाव करना और हेल्दी डाइट लेना जैसे उपाय माइग्रेन के दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, अगर समस्या बहुत ज्यादा है, तो डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- सफर का मजा किरकिरा कर देता है माइग्रेन अटैक, तो बचने के लिए कर लें ये 6 उपाय

    खबरें और भी