यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Diabetes की समस्या का रामबाण इलाज हैं ये जड़ी-बूटियांं, शुगर कंट्रोल करने के साथ ही मिलेंगे कई फायदे
Diabetes इन दिनों एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। बीते कुछ समय से लोगों में इसके मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। भारत में भी कई लोग लगातार इसकी चपेट म ...और पढ़ें

HighLights
- डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है, जिसका कोई इलाज नहीं है।
- इसे दवाओं और सही खानपान की मदद से काफी हद तक कंट्रोल किया जाता है।
- इसके अलावा कुछ ऐसी जड़ी-बूटियां भी हैं, तो डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। डायबिटीज इन दिनों एक गंभीर समस्या बन चुकी है, जिससे दुनियाभर में कई लोग परेशान हैं। खासकर भारत में बीते कुछ समय से इसके मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। यही वजह है कि भारत पिछले कुछ समय में दुनियाभर में डायबिटीज का कैपिटल बनता जा रहा है। खानपान के प्रति लापरवाही और तेजी से बदलती लाइफस्टाइल इन दिनों लोगों को कई समस्याओं का शिकार बना रही है। डायबिटीज इन्हीं समस्या में से एक है, जो किसी हो भी अपना शिकार बना सकती है।
यह एक लाइलाज बीमारी है, जिसे दवाओं और खानपान में बदलाव के साथ-साथ हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ मैनेज किया जाता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी जड़ी-बूटियों के बारे में, जो प्राकृतिक रूप से आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होंगी।
यह भी पढ़ें- किडनी हमेशा रहेंगी हेल्दी अगर कंट्रोल में रहेगा बीपी और शुगर का स्तर
गुडुची या गिलोय
कोरोना काल के बाद से ही गिलोय लोगों के बीच काफी प्रचलित हो चुका है। अपने ढेर सारे गुणों की वजह से लोग इसे कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल करते हैं। यह इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही खांसी-जुकाम और शरीर में शुगर का लेवल कंट्रोल करने में मदद करता है।
निशा आमलकी
डायबिटीज के मरीजों के लिए निशा आमलकी भी एक बढ़िया जड़ी-बूटी है। यह एक अच्छे एंटी-ऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही यह ऊर्जा का स्तर बनाए रखने में मददगार है।
खबरें और भी
गोखरू
अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं, तो रोजाना इसका सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इसकी मदद से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा जा सकता है। साथ ही इससे डायबिटीज का खतरा भी कम रहता है।
त्रिफला
त्रिफला भी डायबिटीज की समस्या में बेहद कारगर साबित होगा। इसके चूर्ण का सेवन शुगर को कंट्रोल करने में लाभकारी होता है। अगर आप टाइप 2 डायबिटीज के मरीज हैं, तो त्रिफला चूर्ण खा सकते हैं। यह आपकी डायबिटीज को कंट्रोल कर सकता है।
अश्वगंधा
अश्वगंधा भी डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए काफी गुणकारी माना जाता है। कई लाभों के साथ, अश्वगंधा तनाव के स्तर और थकान को मैनेज करने में मदद करता है। साथ ही यह इम्युनिटी और इंसुलिन सेंसिटिविटी में भी प्रमुख भूमिका निभाता है।
यह भी पढ़ें- लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले ये फल कर सकते हैं डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik