Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    High Cholesterol : इन 5 चीजों के सेवन से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कर सकते हैं कंट्रोल

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 03 Jan 2023 05:30 PM (IST)

    High Cholesterol बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए रोजाना साबुत अनाज का सेवन करें। साबुत अनाज में फाइबर समेत कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं ज ...और पढ़ें

    High Cholesterol : इन 5 चीजों के सेवन से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कर सकते हैं कंट्रोल
    High Cholesterol : इन 5 चीजों के सेवन से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कर सकते हैं कंट्रोल

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। High Cholesterol: गलत खानपान, खराब दिनचर्या और शराब के अत्यधिक और नियमित रूप से सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। शरीर में दो प्रकार का कोलेस्ट्रॉल होता है। इनमें बैड कोलेस्ट्रॉल सेहत के लिए नुकसानदेह होता है। इससे हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से धमनियों में रक्त संचार सही से नहीं हो पाता है। इस वजह से दिल का दौरा पड़ता है। इसके लिए बैड कोलेस्ट्रॉल का कंट्रोल में रहना जरूरी है। वहीं, बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में सुधार करें और रोजाना एक्सरसाइज करें। इसके अलावा, डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं-

    साबुत अनाज खाएं

    बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए रोजाना साबुत अनाज का सेवन करें। साबुत अनाज में फाइबर समेत कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। साथ ही हृदय रोग का खतरा भी कम होता है।

    साल्मन मछली खाएं

    सीफूड में ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ओमेग-3 फैटी एसिड युक्त चीजों के सेवन से गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल कम होता है। इसके लिए हफ्ते में दो बार साल्मन मछली का सेवन कर सकते हैं।

    सूखे मेवे और बीज खाएं

    हेल्थ एक्सपर्ट्स सेहतमंद रहने के लिए सूखे मेवे और बीज खाने की सलाह देते हैं। सूखे मेवे में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। खासकर, अखरोट में फाइबर और  ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त होता है। इसके लिए रोजाना सूखे मेवे और बीज का सेवन जरूर करें।

    खबरें और भी

    हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं

    सर्दियों में कई प्रकार के साग बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। इसके लिए डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करें। इनमें फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं। इसके लिए पालक, केल, ब्रोकली का सेवन करें।

    सोयाबीन खाएं

    सोयाबीन में प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। साथ ही गुड कोलेस्ट्रॉल को बूस्ट करता है। इसके लिए डाइट में सोयाबीन को जरूर शामिल करें। इसके लिए डाइट में सोयाबीन को जरूर शामिल करें।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।