Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इन हाई प्रोटीन सब्जियों में पाया जाता है अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन, वीगन लोगों के लिए हैं बेस्ट

    Updated: Mon, 02 Jun 2025 07:53 PM (IST)

    प्रोटीन शरीर के विकास मांसपेशियों की मजबूती और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। आमतौर पर अंडे को प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। हालांकि वेज ...और पढ़ें

    इन फूड्स में हैं अंडे से ज्यादा प्रोटीन (Picture Credit- Freepik)
    इन फूड्स में हैं अंडे से ज्यादा प्रोटीन (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. प्रोटीन शरीर के लिए जरूरी है, जो मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है।
    2. अंडे को प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है।
    3. कुछ फूड्स ऐसे भी हैं, जो नॉन-वेज न खाने वाले लोग डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। प्रोटीन हमारे शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है, जो मांसपेशियों की मजबूती, एनर्जेटिक महसूस कराने और शरीर के विभिन्न कार्यों को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है।

    आमतौर पर अंडे को प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है, क्योंकि इसमें प्रति 100 ग्राम 13 ग्राम प्रोटीन होता है। लेकिन कुछ सब्जियां और पौधों से प्राप्त फूड्स ऐसे भी हैं जिनमें अंडे से अधिक प्रोटीन पाया जाता है। वेजिटेरियन और वीगन लोगों के लिए तो ये बेहतरीन ऑप्शन हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ ऐसी हाई-प्रोटीन सब्जियों के बारे में

    ब्रॉकली

    ब्रॉकली सिर्फ एक सुपरफूड ही नहीं, बल्कि प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत है। इसमें प्रति 100 ग्राम 2-3 ग्राम प्रोटीन होता है। यह फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होती है, जो इम्युनिटी को मजबूत बनाने में सहायक होती हैं।

    यह भी पढ़ें- क्या आपको भी दूध या उससे बने प्रोडक्ट बीमार कर देते हैं? तो हो सकते हैं Lactose Intolerance का शिकार

    चना

    चना प्रोटीन और फाइबर का बेहतरीन स्रोत है। इसमें प्रति 100 ग्राम 20-22 ग्राम प्रोटीन होता है। यह डाइजेशन सुधारने और भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे वजन संतुलित रहता है।

    सोयाबीन

    सोयाबीन तो वेजिटेरियन लोगों के लिए सबसे अच्छा प्रोटीन स्रोत माना जाता है। इसमें प्रति 100 ग्राम 36-40 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है, जो अंडे से लगभग तीन गुना अधिक है। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने और हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में सहायक हो सकता है।

    मूंगफली

    मूंगफली एक फलीदार पौधा है, जिसमें प्रति 100 ग्राम 25-26 ग्राम प्रोटीन होता है। यह हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो हार्ट हेल्थ और मस्तिष्क के लिए लाभदायक होते हैं।

    मशरूम

    मशरूम स्वादिष्ट होने के साथ-साथ प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इनमें लगभग प्रति 100 ग्राम 2- 3.2 ग्राम प्रोटीन होता है।इसके अलावा मशरूम विटामिन डी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

    हरी मटर

    हरी मटर एक बेहतरीन वेजिटेरियन प्रोटीन स्रोत है। इसमें प्रति 100 ग्राम में 5- 6 ग्राम प्रोटीन होता है। यह फाइबर और आयरन से भरपूर होती है, जिससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।

    राजमा

    राजमा में प्रति 100 ग्राम 24 ग्राम प्रोटीन होता है, जो इसे वेजिटेरियन के लिए एक शानदार ऑप्शन बनाता है। यह आयरन से भरपूर होता है और डाइजेशन को सुधारता है। अगर आप वेजिटेरियन हैं और प्रोटीन का अच्छा स्रोत चाहते हैं, तो इन सब्जियों और फूड्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गर्मी में सादा पानी नहीं, बस इसमें मिलाएं एक चुटकी 'नमक'! फायदे जान आज से ही ऐसा करने लगेंगे आप