Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Holi 2024: कहीं होली के रंग आपके जीवन में अंधेरा न घोल दें, एक्सपर्ट से जानें कैसे रखें अपनी आंखों का ख्याल

    Updated: Sun, 24 Mar 2024 04:10 PM (IST)

    होली का त्योहार खुशी और उल्लास का उत्सव होता है। इस मौके पर लोग पिचकारी और गुब्बारों में रंगभर कर एक-दूसरे पर डालते हैं। इसमें जितना मजा आता है सावधान ...और पढ़ें

    होली पर इन टिप्स की मदद से रखें अपनी आंखों का ख्याल
    होली पर इन टिप्स की मदद से रखें अपनी आंखों का ख्याल

    HighLights

    1. होली का त्योहार इस साल 25 मार्च को मनाया जाएगा।
    2. आंखों को रंगों से बचाने के लिए सनग्लासेज का इस्तेमाल करें।
    3. आंख में रंग चला जाए, तो सादे पानी से आंखों को धोएं, उन्हें रगड़ें नहीं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Holi 2024: होली एक ऐसा त्योहार है, जिसे देश के हर हिस्से में बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। बसंत ऋतु के सुहाने मौसम में अपने प्रियजनों के साथ रंगों से खेलना बेहद रोमांचक होता है। हर साल फाल्गुन मास की पूर्णीमा को आने वाली होली एकता और सौहार्द का संदेश देती है। इस साल यह 25 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ मिलकर खूब मस्ती और मजा किया जाता है।

    एक-दूसरे पर पिचकारी से रंग डालते हैं, रंग भरे गुब्बारे फेंकते हैं और अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं। हालांकि, अक्सर मस्ती-मजाक के चक्कर में हम यह भूल जाते हैं कि यह रंग हमारी आंखों और कानों के लिए काफी नुकसानदेह हो सकते हैं। इसलिए होली खेलते समय कैसे अपनी आंखों को सुरक्षित रख सकते हैं, इस बारे में जानकारी हासिल करने के लिए हमने सेंटर फॉर साइट, दिल्ली, के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, डॉ. महिपाल सिंह सचदेवा (पद्म श्री पुरस्कार विजेता) से बातचीत की। आइए जानते हैं, इस बारे में उनका क्या कहना है।

    डॉ. सचदेवा ने बताया कि होली के रंगों में कई हानिकारक तत्व होते हैं, जिनसे आंखों को काफी नुकसान पहुंच सकता है। यह आमतौर पर सिंथेटिक या खराब गुणवत्ता वाले में रंगों में पाए जाते हैं। सिंथेटिक रंगों में हैवी मेटल, जैसे- मरकरी, क्रोमियम, लीड और कैडियम पाए जाते हैं, जिनकी वजह से स्किन एलर्जी, इरिटेशन और कई बार आंखों या त्वचा द्वारा इन मेंटल के अब्जॉप्शन की वजह से पॉइजनिंग की समस्या भी हो सकती है।

    इसलिए होली खेलते समय आंखों की खास देखभाल के लिए डॉ. सचदेवा ने हमें कुछ बाते बताई, जिनकी मदद से आप अपनी आंखों का ख्याल रख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: होली पर अस्थमा के मरीज रखें इन बातों का ख्याल, नहीं तो महंगा पड़ जाएगा त्योहार

    • प्रोटेक्टिव आई वियर का इस्तेमाल करें- होली खेलते समय सनग्लासेज या गौगल्स का पहनें। ये रंगों को आपकी आंखों में जाने से बचाएंगे। ये पानी, गुलाल या किसी अन्य हानिकारक कणों को आपकी आंखों में जाने से रोकने में मदद करेंगे। इससे आंखों में एलर्जी, इरिटेशन या चोट लगने से बचाव करने में मदद मिलेगी।
    • आंखों के आस-पास मॉइस्चराइजर या तेल लगाएं- होली खेलने से पहले अपनी आंखों के आस-पास अच्छी मात्रा में नारियल तेल, बादाम तेल या पेट्रोलियम जेली लगाएं। ये आपकी आंखों के पास एक बैरियर बनाएंगे, जिससे रंग आसानी से साफ हो जाएगा। ऐसा करने से बाद में रंग साफ करते समय आपकी आंखों को या उसके आस-पास की त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।
    • आंखों को रगड़ें नहीं- अगर होली खेलते समय गलती से आपकी आंखों में रंग या पानी चला गया है, तो आंखों को रगड़ें नहीं। बार-बार आंखों को मलने से रेटिना छिल सकता है या इरिटेशन हो सकती है। इसलिए आंखों में रंग चला जाए, तो साफ पानी से आंखों को धोएं, ताकि रंग के कण बाहर निकल जाएं और आंखों को कोई नुकसान न पहुंचे।
    • हाइड्रेटेड रहें- होली खेलने से पहले खूब सारा पानी पीएं। इतना ही नहीं, होली खेलने के दौरान भी समय-समय पर पानी पीएं और बाद में भी खूब पानी पीएं, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। हाइड्रेटेड रहने से आंखों का मॉइस्चर लेवल मेंटेन रहता है और ड्राईनेस की समस्या से बचाव होता है, जो रंगों और धूप की वजह से हो सकती है।
    • नेचुरल रंगों का इस्तेमाल करें- होली खेलने के लिए हर्बल या नेचुरल रंगों का चुनाव करें। ये रंग फूल, सब्जी या किसी अन्य ऑर्गेनिक स्त्रोत से बने होते हैं, जिनसे आंखों को कम इरिटेशन होती है और एलर्जी का खतरा भी सिंथेटिक रंगों की तुलना में कम होता है।

    यह भी पढ़ें: होली पर पहली बार पीने जा रहे हैं भांग ठंडाई, तो जान लें इसके कुछ आफ्टर इफेक्ट्स

    Picture Courtesy: Freepik

    खबरें और भी