Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Arthritis Home Remedies: सर्दियों में बढ़ सकती है गठिया की समस्या, इन 5 घरेलू नुस्खों से पाएं जल्द आराम

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sun, 25 Dec 2022 09:53 AM (IST)

    Arthritis Treatment गठिया की समस्या इन दिनों बेहद आम हो चुकी है। 40 के पार आते ही कई लोग इस समस्या के शिकार हो जाते हैं। सर्दियों में गठिया के दर्द की ...और पढ़ें

    इन घरेलू नुस्खों से पाएं गठिया के दर्द में आराम
    इन घरेलू नुस्खों से पाएं गठिया के दर्द में आराम

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Arthritis: Home remedies for arthritis: बीते कुछ समय से गठिया में मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। एक उम्र में बाद ज्यादातर लोगों में यह समस्या देखने को मिलती है। गठिया से पीड़ित व्यक्ति को जोड़ों में सूजन और दर्द की शिकायत होती है। गठिया का दर्द काफी असहनीय होता है। सर्दियां आते ही जोड़ों के दर्द और गठिया की समस्या में इजाफा होने लगता है। ऐसे में कुछ आसान लेकिन असरदार घरेलू नुस्खों की मदद से आप जल्द ही इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं गठिया से निजात दिलाने वाले कुछ घरेलू उपायों के बारे में-

    अदरक

    सर्दियों में अदरक का सेवन कई मायनों में फायदेमंद होता है। ज्यादातर लोग खाने या चाय में इसका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि गठिया की समस्या में अदरक काफी असरदार है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो अदरक का सेवन आपके लिए फायदेमंद होगा। इसे खाने से प्रोस्टाग्लैंडीन का स्तर कम होता है और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद मिलती है।

    हल्दी

    अपने औषधीय गुणों के लिए मशहूर हल्दी भी गठिया की समस्या में आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगी। अगर आप जल्द ही गठिया से निजात पाना चाहते हैं, तो हल्दी का सेवन जरूर करें। इसमें मौजूद करक्यूमिन नामक तत्व कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने में मददगार होता है। साथ ही इसके सेवन से जोड़ों का दर्द भी दूर होता है।

    लहसुन

    अदरक के अलावा लहसुन भी सर्दियों में काफी गुणकारी है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कई बीमारियां दूर रहती हैं। वहीं, अगर आप गठिया से पीड़ित हैं, तो लहसुन भी आपके लिए काफी फायदेमंद है। अपनी डाइट में इसे शामिल करने से शरीर यूरिक एसिड की मात्रा कम होती है, जिससे जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है।

    खबरें और भी

    सरसों का तेल

    सरसों का तेल भी अपने कई फायदों के लिए जाना जाता है। अगर आप गठिया के दर्द से परेशान हैं, तो अपने जोड़ों या दर्द वाले शरीर के अन्य हिस्से में कुछ देर के लिए सरसों के तेल से मालिश करें। ऐसा करने से आपको दर्द से तुरंत आराम मिल जाएगा।

    मुलेठी

    मुलेठी भी अपने औषधीय गुणों के लिए काफी मशहूर है। सर्दी-खांसी से राहत दिलाने वाली मुलेठी पाचन तंत्र को मजबूत करने में भी काफी कारगर है। इसके अलावा इसके सेवन से गठिया के दर्द में भी आराम मिलता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik