Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Mosquito Day 2023: इन 4 नेचुरल चीज़ों की मदद से आप खुद को बचा सकते हैं मच्छरों के काटने से

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Sun, 20 Aug 2023 11:00 AM (IST)

    World Mosquito Day 2023 विश्व मच्छर दिवस हर साल 20 अगस्त को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को मच्छरों से होने वाली बीमारियों के प्रति जा ...और पढ़ें

    World Mosquito Day 2023: मॉस्किटो बाइट से बचने के 4 घरेलू उपाय
    World Mosquito Day 2023: मॉस्किटो बाइट से बचने के 4 घरेलू उपाय

    HighLights

    1. मॉस्किटो बाइट से बचने के 4 घरेलू उपाय
    2. आज मनाया जा रहा है विश्व मच्छर दिवस

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Mosquito Day 2023: मानसून का मौसम आते ही मच्छर से होने वाली बीमारियों का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। जिसमें सबसे आम हैं डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया। ये सभी ऐसी बीमारियां हैं, जिनका समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो स्थिति बहुत ज्यादा गंभीर हो सकती है। ये छोटे कीड़े पृथ्वी पर किसी भी अन्य जानवर या कीट की तुलना में सबसे ज्यादा बीमारियां फैलाते हैं। अगर आप इन खतरनाक बीमारियों के चपेट में नहीं आना चाहते, तो कुछ उपाय हैं जिन्हें अपनाकर आप खुद को इनसे बचा सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

    मॉस्किटो बाइट से बचने के 4 घरेलू उपाय

    बेकिंग सोडा-सिरका

    मच्छरों के आतंक से बचने के लिए आप बेकिंग सोडा और सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कप सिरके में एक चौ‍थाई बेकिंग सोडा मिलाएं और इसे स्‍प्रे बोतल में भरकर अपने कमरे या आसपास स्‍प्रे कर दें। इन दोनों को मिलाने से कार्बन डाइऑक्साइड निकलता है, जो मच्‍छरों को भगाने में काफी असरदार है।

    नारियल तेल-नीम की पत्तियां

    मच्छरों से बचने के लिए ये उपाय भी है बेहद असरदार। इसके लिए एक कटोरी में 5 से 6 चम्‍मच नारियल तेल लें और नीम के पत्तों को पीसकर एक चम्‍मच उसका रस डालें। आप चाहें तो इसमें नीम के तेल का भी इस्तेमालकर सकते हैं। इस मिश्रण को अपने पूरे शरीर पर लगाएं। 

    लहसुन का प्रयोग

    लहसुन का इस्तेमाल सेहत दुरुस्त रखने से लेकर मच्छरों को भगाने तक में बेहद फायदेमंद है। लहसुन में एलिसिन तत्‍व होता है, जो मच्छरों को भगाने में मदद कर सकता है। इसके लिए 5-6 लहसुन कलियां लें। इसमें किसी भी तेल का एक 1 चम्मच मिलाएं और रातभर के लिए रख दें। सुबह इसमें 1 चम्मच नींबू का रस और 2 कप पानी मिलाएं। इसे आप स्प्रे बोतल में डालें और आसपास छिड़काव करें।

    खबरें और भी

    दालचीनी ऑयल

    मच्‍छरों से निजात पाने के लिए आप दालचीनी का इस्तेमाल भी बेहद कारगर है। क्योंकि इसमें ऐसे तत्व होते हैं, जो मच्छर के काटने को बेअसर करते हैं। बस इसके लिए 10-15 चम्‍मच पानी में 1 चम्‍मच दालचीनी का तेल मिलाएं और इसे एक स्प्रे बोतल में भर लें। इसे अपने हाथ-पैर पर लगाएं, मच्‍छर दूर रहते हैं।

    Pic credit- freepik