Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uric Acid: शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने पर होती हैं ये गंभीर समस्याएं, इसे कम करने के लिए अपनाएं ये नेचुरल उपाय

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 25 Oct 2023 10:00 AM (IST)

    Uric Acid बदलती जीवनशैली के कारण लोगों को कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कम उम्र में ही लोगों को घातक बीमारियां जकड़ रही हैं। यूरिक ...और पढ़ें

    Uric Acid: यूरिक एसिड बढ़ने के कारण होती हैं ये समस्याएं
    Uric Acid: यूरिक एसिड बढ़ने के कारण होती हैं ये समस्याएं

    HighLights

    1. हाई यूरिक एसिड कई गंभीर बीमारियों का कारण बनता है।
    2. इसे कम करने के लिए आप नेचुरल उपाय अपना सकते हैं।
    3. फाइबर रिच फूड्स हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में सहायक है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Uric Acid: आज के समय में गलत खानपान और बिगड़ती लाइफस्टाइल के कारण लोग कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं, इन्हीं में से एक है यूरिक एसिड की समस्या। शरीर में यूरिक एसिड गंदगी की तरह जमा होता है, जिससे जोड़ों में दर्द, किडनी की बीमारी, दिल के दौरे जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आप हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए कुछ नेचुरल चीजों की मदद ले सकते हैं।

    हाइड्रेटेड रहें

    अगर आप रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं, तो इससे बॉडी हाइड्रेटेड रहती है, जिससे शरीर से सभी टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं और यूरिक एसिड साफ करने में मदद मिलती है, इसलिए नियमित रूप से कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं।

    फाइबर रिच फूड्स

    बॉडी में यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए फाइबर रिच फूड्स जरूर खाएं। इसके लिए आप अपनी डाइट में केला, सेब, जई, बाजरा आदि शामिल कर सकते हैं। ये घुलनशील फाइबर के अच्छे स्रोत हैं।

    यह भी पढ़ें: वजन कम करना है तो पानी में भिगोकर खाएं ये 8 तरह की चीजें, मिलेंगे और कई फायदे

    वजन मेंटेन करें

    वजन बढ़ने के कारण शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा अधिक बढ़ जाती है, इसलिए आपको अपना वजन मेंटेन रखना चाहिए। वजन कम करने के लिए आप अपनी डाइट में हेल्दी चीजें शामिल करें, इसके अलावा रोजाना एक्सरसाइज भी करें।

    अजवाइन के बीज खाएं

    पोषक तत्वों से भरपूर अजवाइन के बीज शरीर के टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इन बीजों को खाने से खून साफ रहता है। आप दिन में एक बार एक चम्मच सूखी अजवाइन के बीज पानी के साथ खा सकते हैं।

    खबरें और भी

    कॉफी पिएं

    हाई यूरिक एसिड की समस्या में कॉफी कारगर उपाय साबित हो सकता है। यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए आप ब्लैक कॉफी पी सकते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड को बाहर निकालते हैं।

    यह भी पढ़ें: स्टडी में खुलासा, डैश डाइट फॉलो करने से कम हो सकता है डिमेंशिया का खतरा

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic credit- freepik