Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पेट की गर्मी से उबल रहा है पूरा शरीर, तो ट्राई करें 5 देसी तरीके, नहीं होंगे जलन से परेशान

    Updated: Sun, 20 Apr 2025 08:58 AM (GMT+05:30)

    गर्मी में पेट की गर्मी एक आम समस्या है। हालांकि इससे राहत पाने के लिए कई तरीके भी मौजूद हैं। आज हम आपको पेट की गर्मी शांत करने के लिए कुछ घरेलू और देस ...और पढ़ें

    पेट की गर्मी शांत करेंगे ये घरेलू उपाय। (Image Credit- Freepik)
    पेट की गर्मी शांत करेंगे ये घरेलू उपाय। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. कई घरेलू उपाय पेट की गर्मी को शांत करते हैं।
    2. नींबू में विटामिन C की अच्छी मात्रा होती है।
    3. पेट के ल‍िए दही भी फायदेमंद मानी जाती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियां शुरू होते ही कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पेट की समस्या तो आम है। इन दिनों कब्ज, एसिडिटी, पेट में जलन, अपच और न जाने किन-किन समस्याओं से जूझना पड़ता है। ऐसे में लोगों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। आप अपनी डाइट में हरी सब्जियों को ज्यादा से ज्यादा शामिल करें। इसके अलावा मौसमी फलों का सेवन तो जरूर करना चाहिए। इससे आपका पेट भी दुरुस्त रहता है। साथ ही ये पूरे शरीर को पोषण प्रदान करते हैं।

    अगर आप भी इन दिनों अपने पेट की गर्मी को शांत करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ देसी उपाय बताने जा रहे हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी और पेट की गर्मी से छुटकारा मिल सकता है। आइए उन देसी उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं- 

    पुदीना

    पुदीना पेट को ठंडक पहुंचाने में रामबाण का काम करता है। पुदीने की पत्तियों में मिन्टोल नाम का तत्व पाया जाता है, जो पेट की गर्मी को शांत करता है। इसके अलावा यह पेट की जलन, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं को ठीक करने में मददगार है। आप पुदीने की चटनी भी बना सकते हैं। इसका शर्बत बनाकर पीना भी बेहतर हो सकता है।

    नींबू पानी

    नींबू में विटामिन C की अच्छी मात्रा होती है। ये शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाता है। पेट की गर्मी को भी शांत करता है। यह एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक है। एक गिलास पानी में आधा नींबू निचोड़ें और उसमें एक चुटकी नमक और एक चम्मच शहद मिलाकर रोजाना सुबह खाली पेट पिएं। 

    खबरें और भी

    दही 

    दही, प्रोबायोटिक्स का अच्छा स्रोत है। ये पेट की सेहत को बेहतर बनाने के साथ-साथ पेट की गर्मी को भी दूर करता है। यह पेट के अंदर की गर्मी को संतुलित करता है और पाचन क्रिया को सुधारता है। इससे वजन भी तेजी से कम होता है। आप रायता, लस्सी या फिर सादा दही भी खा सकते हैं। इससे पेट की सूजन और जलन भी कम होती है। 

    यह भी पढ़ें: स्‍वाद में कड़वा लेक‍िन सेहत को बड़े फायदे पहुंचाता है करेला, इन 4 तरीकों से डाइट में करें शाम‍िल

    नारियल पानी 

    नारियल पानी शरीर को ठंडक पहुंचाता है। इससे वजन भी कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह पेट की गर्मी और कब्ज की समस्या को भी दूर करता है। इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है, जो शरीर को हाइड्रेट करता है और पेट को शांति देता है। आपको रोजाना नारियल पानी पीना चाहिए। 

    सत्तू 

    आपने देखा होगा गांव में लोग आज भी सत्तू खाते हैं। ये पेट की गर्मी को कम करने का सबसे पुराना और असरदार तरीका आज भी मन जाता है। इससे पाचन भी दुरुस्त रहता है। इसे पानी के साथ मिलाकर लस्सी की तरह भी डाइट में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा, सत्तू में नींबू और नमक मिलाकर पीने से पेट की गर्मी कम होती है।

    यह भी पढ़ें: शरीर को ठंडा रखने से लेकर इम्‍युन‍िटी बढ़ाने तक, गर्मियों में नार‍ियल खाने से म‍िलेंगे 6 बड़े फायदे