Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्‍वाद में मीठा फ‍िर भी सेहत-सौंदर्य के लिए वरदान है शहद, एक बार आजमाकर तो देखें; खुद हो जाएंगे हैरान

    Updated: Mon, 05 May 2025 03:24 PM (GMT+05:30)

    आयुर्वेद में शहद को शरीर के ल‍िए बेहद लाभकारी माना गया है। ये औषधीय गुणों से भरपूर होता है। शहद में कार्बोहाइड्रेट प्रोटीन विटामिन ए बी सी जि‍ंक कॉपर ...और पढ़ें

    शहद खाने से सेहत को म‍िलते हैं कई फायदे। (Image Credit- Freepik)
    शहद खाने से सेहत को म‍िलते हैं कई फायदे। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. शहद हमारे सेहत के ल‍िए वरदान है।
    2. रोजाना एक चम्‍मच शहद जरूर खाएं।
    3. ये सुंदरता भी न‍िखारने में मददगार है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। आज कल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोग अपनी सेहत का सही ढंग से ख्‍याल नहीं रख पा रहे हैं। ऐसे में वे कई तरह की बीमार‍ियाें का श‍िकार हो रहे हैं। खुद को सेहतमंद रखना क‍िसी चुनौती से कम नहीं है। आज कल तो कम उम्र में भी लोगों को गंभीर बीमार‍ियां जकड़ लेती हैं। इसका मुख्‍य कारण खराब खानपान और शारीर‍िक गत‍िव‍िध‍ियों का न के बराबर होना है।

    ऐसे में सेहतमंद रहने के ल‍िए आयुर्वेद का सहारा लेना बेहतर व‍िकल्‍प हो सकता है। खाने-पीने में ऐसी कई चीजें होती हैं जि‍नमें औषधीय गुण पाए जाते हैं। ये हमें गंभीर बीमारि‍यों के खतरे से भी बचाती हैं। शहद उन्‍हीं में से एक है। आपको बता दें क‍ि आयुर्वेद में शहद को औषध‍ि माना जाता है। शहद ऐसी चीज है जो न सि‍र्फ खूबसूरती नि‍खारने का काम करती है बल्कि सेहत को भी कई फायदे पहुंचाती है। आज हम आपको शहद खाने के जबरदस्‍त फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार

    शहद में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीने से शरीर डिटॉक्स होता है। इससे हमें कई बीमार‍ियों से लड़ने की ताकत म‍िलती है।

    वजन कम करने में सहायक

    अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो आपको रोज सुबह खाली पेट एक चम्‍मच शहद जरूर खाना चाह‍िए। इसके अलावा आप नींबू और शहद वाला पानी भी पी सकते हैं। आपको बता दें क‍ि शहद को फैट बर्नर भी कहा जाता है। इससे वजन कम करने में आसानी होती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: स‍िर्फ सांस फूलना ही नहीं, खांसी भी हो सकती है Asthma का संकेत; डॉक्‍टर ने बताया कैसे करें बचाव

    खांसी से द‍िलाए राहत

    शहद की तासीर गर्म होती है। इसलिए यह खांसी और गले की खराश के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद खाना लाभकारी हाे सकता है। आप चाहें ताे तुलसी के काढ़े में भी शहद मिलाकर पी सकते हैं।

    द‍िल की सेहत सुधारे

    एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर शहद दिल की सेहत के लिए असरदार है। इसमें मौजूद प्रोपोलिस कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही डाइट में शहद को शामिल करें।

    त्‍वचा को न‍िखारे

    शहद एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। यह एक नेचुरल मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है। आप इसे स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करें। इसके इस्तेमाल से ड्राई स्किन की समस्या से भी छुटकारा म‍िलता है। ऐसा कह सकते हैं क‍ि सुंदरता को बढ़ाने में शहद का कोई मुकाबला नहीं है।

    यह भी पढ़ें: Coconut Water vs Sugarcane Juice: गर्मियों में शरीर को कौन रखता है हाइड्रेटेड? यहां म‍िलेगा सही जवाब

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।