Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fitness Tips: फिट रहने केे लिए जरूरी नहीं जिम जाना, घर के इन कामों से भी रख सकते हैं खुद को चुस्त-दुरुस्त

    Updated: Wed, 15 May 2024 07:33 AM (IST)

    फिट रहने बॉडी बनाने के लिए घंटों जिम जाकर पसीना बहाने की नहीं जरूरत आप घर के रोजमर्रा के काम करके भी खुद को फिट रख सकते हैं। इसमें झाडू-पोछा लगाना हाथ ...और पढ़ें

    Fitness Tips: घर के इन कामों से रखें खुद को फिट
    Fitness Tips: घर के इन कामों से रखें खुद को फिट

    HighLights

    1. झाड़ू-पोछा लगाना, आटा गूंदना, हाथ से कपड़े धोना रोजमर्रा के इन कामों से रख सकते हैं खुद को फिट।
    2. अपर से लेकर लोअर बॉडी तक को शेप में ला सकते हैं ये सारे काम।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Fitness Tips: क्या आपको भी जिम जाने में आता है? डाइटिंग करना लगता है मुश्किल और बिजी लाइफस्टाइल के चलते घर में भी एक्सरसाइज के लिए नहीं निकाल पा रहे हैं वक्त? अगर ऐसा है, तो एक और तरीका है खुद को फिट रखने का, वो है घर के काम करना। साफ-सफाई से लेकर कुकिंग, हाथ से कपड़े धोना  जैसी चीजों से बड़ी ही आसानी से आप बॉडी को शेप में रख सकते हैं और छोटी-मोटी परेशानियों से बचे रह सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे ये सारे काम शरीर को पहुंचाते हैं फायदा।

    झाडू-पोछा लगाना

    फिट रहने की शुरुआत घर में झाड़ू-पोछा लगाने से करें। ये दोनों काम आपको बैठकर करना है। इससे पेट अंदर होता है, जांघ के साथ पैरों और हाथों की अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है। अगर आप पेट की चर्बी कम करने के तमाम उपाय आजमाकर थक चुके हैं, तो एक बार इसे ट्राई करें। नियमित रूप से इस काम को करने से मसल्स भी बनने लगती है। हां स्टैंडिंग मॉप्स इसमें काम नहीं आएगा। मतलब उससे हाथों की एक्सरसाइज होती है, शरीर के बाकी हिस्सों की नहीं। हफ्ते दो हफ्ते में ही आपको शरीर में होने वाले बदलाव नजर आने लगेंगे।

    बागवानी करना

    बागवानी करना कई तरीकों से हमें फायदा पहुंचाता है। एक तो इससे मेंटल हेल्थ अच्छी रहती है, दूसरा इससे कैलोरीज भी बर्न होती है। साथ ही ये शौक आपके घर और गार्डन की खूबसूरती बढ़ाने का भी काम करता है। रिसर्च में भी यह बात आई है कि बागवानी मूड को लाइट रखने का काम करती है।

    ये भी पढ़ेंः- गार्डनिंग का है शौक? तो इन गर्मियों घर में जरूर उगाएं ये 5 सब्जियां

    आटा गूंदना

    अगर आपको मसल्स बनानी है, लेकिन इसके लिए घर में डंबल्स नहीं, तो आप आटा गूंदना शुरू करें। इसे करने में पूरे हाथ की अच्छी- खासी एक्सरसाइज हो जाती है। 

    कपड़े धोना

    कपड़े धोना भी हाथ, कमर और पैरों के लिए अच्छीएक्सरसाइज है। साथ ही इससे कैलोरी भी बर्न होती है। मशीन की जगह हाथ से कपड़े धोना शुरू कीजिए, फिर देखिए इसके फायदे। 

    ये भी पढेंः- Mental Health: क्या है ब्लू माइंड थेरेपी? जिसे स्ट्रेस, एंग्जाइटी दूर करने में किया जाता है इस्तेमाल

    Pic credit- freepik

    खबरें और भी