यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Stress Effect on Face: क्या चेहरे के आकार पर क्या असर डालता है स्ट्रेस, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
बीते कुछ समय से हमारी जीवनशैली इस कदर बदल चुकी है कि हम कई तरह की समस्याओं का शिकार बनते जा रहे हैं। तनाव ऐसी भी एक समस्या है जो हमारे शारीरिक और मानस ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Stress Effect on Face: लगातार बदलती लाइफस्टाइल का लोगों के जीवन पर गहरा असर पड़ रहा है। काम के बढ़ते बोझ और दिन भर की थकान न सिर्फ शारीरिक, बल्कि मानसिक रूप से भी लोगों को काफी प्रभावित कर रही है। इन दिनों ज्यादातर लोग तनाव आदि का शिकार होते जा रहे हैं। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को बैलेंस करने की जद्दोजहद में अक्सर लोग तनाव महसूस करने लगते हैं। यह तो हम सभी जानते हैं कि तनाव का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी वजह से आपके चेहरे के आकार और इसकी बनावट पर भी असर पड़ सकता है।
चेहरे के आकार को प्रभावित करता तनाव?
दरअसल, हम सभी के चेहरे की बनावट अलग-अलग होती है। किसी का चेहरा गोल, तो किसी का लंबा, किसी को चौड़ा तो किसी को ओवल होता है, लेकिन तनाव की वजह से चेहरे की बनावट पर कहीं न कहीं असर पड़ता है। ऐसे में चेहरे के आकार को स्ट्रेस कैसे प्रभावित करता है, इस बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने दिल्ली के तुलसी हेल्थकेयर के वरिष्ठ सलाहकार, मनोचिकित्सक डॉक्टर गौरव गुप्ता से बात की।
स्ट्रेस का चेहरे के आकार पर असर
स्ट्रेस का चेहरे के आकार पर क्या असर पड़ता है, इस सवाल का जवाब देते हुए डॉक्टर गौरव कहते हैं कि इस बात का समर्थन करने वाला कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि तनाव सीधे चेहरे के आकार को स्थायी तरीके से प्रभावित करता है। हालांकि, तनाव चेहरे और फेशियल एक्सप्रेशन पर कई अप्रत्यक्ष प्रभाव डाल सकता है। आइए जानते हैं कैसे-
मांसपेशियों में तनाव
तनाव में होने पर, व्यक्ति अपने जबड़े को भींच सकता है, अपनी भौंहों को सिकोड़ सकता है या अपने चेहरे की मांसपेशियों को कस सकता है। ऐसे में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण समय के साथ चेहरे पर महीन रेखाएं और झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं।
खबरें और भी
त्वचा संबंधी बीमारियां
तनाव को कई त्वचा संबंधी स्थितियों से जोड़ा गया है, जिनमें सोरायसिस, एक्जिमा और मुंहासे शामिल हैं। त्वचा की इन समस्याओं के कारण लालिमा, सूजन या घाव हो सकते हैं, जो चेहरे के स्वरूप को बदल सकते हैं।
नींद के पैटर्न बदलाव
तनाव नींद के पैटर्न को बदल सकता है, जिसके परिणामस्वरूप अपर्याप्त आराम और नींद की कमी हो सकती है। नींद की कमी के कारण चेहरे पर सूजन, काले घेरे और थका हुआ चेहरा दिखाई देने लगता है, जिससे चेहरे का रंग-रूप फीका पड़ जाता है।
Picture Courtesy: Freepik