Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिनभर में कितनी मात्रा में खाना चाहिए नमक? ज्यादा खाएंगे तो पेट और हड्डियों को होगा ये नुकसान

    Updated: Wed, 22 Jan 2025 12:02 PM (IST)

    ज्यादा नमक खाना आपकी किडनी को डैमेज कर सकता है। इसलिए बहुत ज्यादा नमक आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। ज्यादा नमक खाने से शरीर में सोडियम की मात्रा ...और पढ़ें

    बहुत ज्यादा नमक दिल को भी नुकसान पहुंचाता है। ( Pic Courtesy : Freepik)
    बहुत ज्यादा नमक दिल को भी नुकसान पहुंचाता है। ( Pic Courtesy : Freepik)

    HighLights

    1. किडनी डैमेज का बढ़ जाता है खतरा
    2. बहुत ज्यादा न खाएं नमक
    3. दिनभर में एक चम्मच बहुत है नमक

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Side Effects of Salt नमक के बिना खाना खाने का कोई जायका नहीं है। एक चुटकी नमक खाने का जायका भी बढ़ा देता है और खाने का स्वाद भी गड़बड़ कर देता है। इसलिए नमक का ज्यादा खाना और कम खाना दोनों ही नुकसानदेह है। यह जरूरी है कि आपको पता होना चाहिए कि आपको दिनभर में कितना नमक खाना चाहिए।

    अगर आप बहुत ज्यादा नमक भी खा रहे हैं तो यह आपके पेट में एक तरह से जहर बढ़ाने का काम कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ नमक कम खाना भी आपकी सेहत के लिए काफी घातक हो सकता है। इसलिए संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है। नमक हमारे शरीर के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है, लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

    यह भी पढ़ें : Non Veg ही नहीं रेगुलर दाल खाना भी आपको कर रहा है बीमार, किडनी पर पड़ रहा यह असर

    दिनभर में कितनी मात्रा में खाना चाहिए नमक? 

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, एक वयस्क को प्रतिदिन 5 ग्राम (1 चम्मच) से अधिक नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन भारत में औसतन लोग 10-15 ग्राम नमक प्रतिदिन का सेवन करते हैं। बहुत ज्यादा नमक खाना आपके बीपी को बढ़ाता है। इसके अलावा आपको अन्य और शारीरिक समस्या होती हैं। 

    ज्यादा नमक खाने से क्या होता है?

    ज्यादा नमक खाने से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है, जो रक्तचाप को बढ़ा सकती है। इसके अलावा, ज्यादा नमक खाने से कई और नुकसान हो सकते हैं। जरूरी है कि आपको इन नुकसान के बारे में पता होना चाहिए। 

    खबरें और भी

    1. रक्तचाप बढ़ सकता है: ज्यादा नमक खाने से रक्तचाप बढ़ सकता है, जो हृदय रोग का कारण बन सकता है। अगर आप बहुत ज्यादा नमक खा रहे हैं तो जाहिर है कि आपके दिल को इसका नुकसान 

    2. पेट की समस्याएं हो सकती हैं: ज्यादा नमक खाने से पेट में जलन, एसिडिटी, और अल्सर हो सकता है। बहुत ज्यादा नमक आपके पेट में गैस बनाता है। इसके साथ ही आपका हाजमा खराब रहने लगता है। 

    3. हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है: ज्यादा नमक खाने से हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है, जो ऑस्टियोपोरोसिस का कारण बन सकता है। बहुत ज्यादा नमक खाने वालों की हड्डियों में कैंसर का खतरा तक बढ़ जाता है। 

    4. किडनी को नुकसान पहुंच सकता है: ज्यादा नमक खाने से किडनी को नुकसान पहुंच सकता है, जो किडनी फेल्योर का कारण बन सकता है। इसलिए, नमक का सेवन संतुलित मात्रा में करना चाहिए और ज्यादा नमक खाने से बचना चाहिए।

    यह भी पढ़ें : पुणे में गुइलेन-बैरी सिंड्रोम (जीबीएस) के 22 संदिग्ध मामले दर्ज, जानिए क्या है यह बीमारी और इसका बचाव

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें