Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raw Garlic: डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल का रामबाण इलाज है लहसुन, बस इन तरीकों से करें इसे डाइट में शामिल

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 08:08 AM (IST)

    Raw Garlic आमतौर पर लहसुन का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। यह सेहत संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। अगर आप प्राकृत ...और पढ़ें

    Raw Garlic: कोलेस्ट्रॉल के मरीज इन तरीकों से खाएं लहसुन
    Raw Garlic: कोलेस्ट्रॉल के मरीज इन तरीकों से खाएं लहसुन

    HighLights

    1. लहसुन में एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं।
    2. कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज के मरीजों के लिए लहसुन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
    3. कच्चा लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सामान्य किया जा सकता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Raw Garlic: लहसुन का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय किचन में किया जाता है। यह भोजन को स्वादिष्ट और सुगंधित बनाता है। इसके अलावा लहसुन का उपयोग कई गंभीर बीमारियों को कम करने के लिए किया जाता है। इसमें एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। लहसुन मैंगनीज, कैल्शियम, कॉपर जैसे तमाम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लहसुन खाने के कई लाभ हैं, लेकिन यह कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद गुण इन बीमारियों को कंट्रोल करने में कारगर है। ऐसे में आज आपको बताएंगे बढ़ते कोलेस्ट्रॉल और शुगर का स्तर सामान्य करने के लिए लहसुन किन तरीकों से खाएं।

    खाली पेट खाएं कच्चा लहसुन

    जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उनके लिए कच्चा लहसुन रामबाण साबित हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, कच्चा लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल किया जा सकता है। इससे हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। इसमें पाया जाने वाला यौगिक एलिसिन बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है। अगर आप बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान हैं, तो सुबह एक गिलास पानी के साथ कच्चे लहसुन की कुछ कलियां खा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Fruit Seeds Benefits: फेंक देते हैं फलों के बीज, तो जान लें इससे होने वाले गजब के फायदों के बारे में

    भुना हुआ लहसुन खाएं

    जैतून तेल में लहसुन की कलियों को भूनें, जब ये ठंडा हो जाए, तो इसे खाएं। भुना हुआ लहसुन खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। आप दाल या सब्जी में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

    लहसुन की चाय

    शुगर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए लहसुन की चाय हेल्दी ऑप्शन है। आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से राहत पा सकते हैं। इस चाय को बनाने के लिए एक पैन में पानी उबालें, लहसुन की एक-दो कली का पेस्ट बनाकर पानी में मिला लें, फिर इसमें 1-2 चम्मच दालचीनी डालें। कुछ देर बाद गैस बंद कर दें। तैयार है लहसुन की चाय।

    खबरें और भी

    लहसुन का तेल

    लहसुन का तेल सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को कम करने में मददगार है। आप खाना बनाने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं। सलाद में भी इस तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कम करने में मदद करता है, साथ ही शुगर को कंट्रोल करता है।

    लहसुन का तेल बनाने के लिए, लहसुन की कलियों को छीलें और फिर इनका पेस्ट बना लें। अब एक पैन में जैतून का तेल लें, इसमें लहसुन का पेस्ट मिलाएं। इस मिश्रण को कुछ मिनट तक गर्म करें, इस बात का ध्यान रखें कि लहसुन न जलें। अब गैस बंद कर दें और इस तेल को छान लें। इसे साफ डिब्बे में रख लें और इसका इस्तेमाल खाने में कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:Dinner Mistakes: डिनर के बाद ये गलतियां बढ़ा सकती हैं आपका वजन

    लहसुन और शहद

    लहसुन और शहद को एकसाथ खाना फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए लहसुन को कली को टुकड़ों में काट लें, इसमें शहद की कुछ बूंदें मिलाएं, फिर इस मिश्रण को चबाकर खाएं। अगर इसका स्वाद तीखा लगे, तो गर्म पानी भी पी सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik