Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Summer Foods: लू और डिहाइड्रेशन से बचाते हैं ये 10 फूड्स, आज ही करें डाइट में शामिल

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 24 May 2023 12:32 PM (IST)

    Summer Health Tips गर्मियों में शरीर में पानी की कमी लू लगना पाचन संबंधी समस्याएं आम हैं लेकिन आप अपनी डाइट में कुछ असरदार फूड्स को शामिल कर इन समस्या ...और पढ़ें

    Summer Health Tips: लू और डिहाइड्रेशन से बचना चाहते हैं, तो खाएं ये फूड्स
    Summer Health Tips: लू और डिहाइड्रेशन से बचना चाहते हैं, तो खाएं ये फूड्स

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कSummer Health Tips: गर्मियों में लू लगने और डिहाइड्रेशन की समस्या होना काफी आम है। इससे बचने के लिए हाइड्रेटेड रहने की सलाह दी जाती है। इस मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए आप अपनी डाइट में कई तरह के फूड्स शामिल कर सकते हैं। जिन्हें खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। आप इससे गर्मी में होने वाली कई गंभीर समस्याओं से भी बच सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, गर्मियों में किन फूड्स का सेवन करना बेहद जरूरी हैं।

    बेल 

    यह गर्मियों के मौसम का एक बेहतरीन फल है। बेल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसमें विटामिन-सी, प्रोटीन, बीटा कैरोटीन शामिल हैं। ये कई बीमारियों से बचाने के साथ शरीर को भी ठंडा रखते हैं।आपको डाइट में बेल जरूर शामिल करें।

    तुलसी के बीज

    तुलसी के बीज सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। इन्हें सब्जा के नाम से भी जाना जाता है। गर्मियों के मौसम में इन बीजों के सेवन से शरीर पर ठंडा प्रभाव पड़ता है। आप इनका इस्तेमाल नींबू पानी, शरबत या जूस में कर सकते हैं।

    छाछ

    काले नमक, हींग और जीरे के पाउडर से बनी छाछ काफी स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर होती है। गर्मियों में पाचन को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो खाने के बाद छाछ जरूर पिएं।  यह शरीर को ठंडा रखने के साथ पाचन के लिए भी काफी फायदेमंद है।

    खबरें और भी

    नारियल पानी

    हीट स्ट्रोक से बचने के लिए नारियल पानी नियमित रूप से जरूर पिएं। यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ गर्मी से राहत दिलाता है।

    खीरा

    खीरे में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होता है। इसलिए गर्मियों में इसे जरूर खाएं। आप चाहें तो इसका जूस बना सकते हैं, रायता या ठंडा सूप भी तैयार कर सकते हैं।  

    सौंफ के बीज

    सौंफ के बीज भी शरीर को ठंडा रखने में मददगार हेते हैं।  आप इनका इस्तेमाल कर शरबत बना सकते हैं, जो गर्मी से राहत दिलाने में मदद करता है।

    अंगूर

    यह गर्मियों में मिलने वाला रसीला और स्वादिष्ट फल है। जो एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अंगूर त्वचा को सनबर्न से बचाने में भी सहायक है।

    लीची

    गर्मियों में लोग लीची खाना काफी पसंद करते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट, पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन-सी जैसे तत्वों से भरपूर होती है। जो सेहत के लिए लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

    आम

    आम स्वादिष्ट होने के साथ सेहत का खजाना भी है। इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारे इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाते हैं। जिससे हम बीमार पड़ने से बचते हैं। इसके अलावा आम हीट स्ट्रोक से भी बचाव करता है।

    पुदीने की पत्तियां

    ये पत्तियां गर्मियों में शरीर को ठंडा रखती हैं। आप इसका इस्तेमाल कर ड्रिंक बना सकते हैं या पुदीने की स्वादिष्ट चटनी का लुत्फ उठा सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik