Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uric Acid Diet: यूरिक एसिड बढ़ने पर इन चीजों को करें डाइट से आउट, जानें क्या खाने से होगा कंट्रोल

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 09 Sep 2023 01:20 PM (IST)

    Uric Acid Diet स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी डाइट लेने की सलाह दी जाती है। इनमें मौजूद पोषक तत्व आपको कई बीमारियों से बचाते हैं लेकिन फिर भी आपको सेहत संब ...और पढ़ें

    Uric Acid Diet: यूरिक एसिड बढ़ने पर इन चीजों को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा
    Uric Acid Diet: यूरिक एसिड बढ़ने पर इन चीजों को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

    HighLights

    1. शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने पर जोड़ों में दर्द से परेशान हो सकते हैं।
    2. यूरिक एसिड कम करने के लिए नींबू का रस आपके लिए हेल्दी ऑप्शन हो सकता है।
    3. यूरिक एसिड की मात्रा अधिक होने पर रेड मीट खाने से बचना चाहिए।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Uric Acid Diet: यूरिक एसिड शरीर का टॉक्सिक पदार्थ होता है। जब यह शरीर में बढ़ता है, तो जोड़ों में दर्द, सूजन, गठिया आदि की समस्या होने लगती है। इतना ही नहीं यूरिक एसिड बढ़ने पर लिवर ठीक तरह से काम नहीं करता है। हम जो खाते हैं, उससे भी शरीर में यूरिक एसिड बढ़ता है और कम होता है। इसलिए आप अपनी डाइट का खास ख्याल रखें। ऐसी चीजें खाएं, जिससे यूरिक एसिड का स्तर सामान्य रहे। तो आइए जानते हैं, यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने पर क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए।

    केला

    शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने पर जोड़ों में दर्द से परेशान हो सकते हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट में केला शामिल कर सकते हैं। ये पीले फल विटामिन-सी से भरपूर होते हैं, जो शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा को कम करते हैं। केले खाने से आपका पाचन भी स्वस्थ रहता है।

    यह भी पढ़ें: Aloevera Juice Benefits: डेंगू से बचाने में कारगर है एलोवेरा का जूस, जानें सेहत के लिए इसके अन्य फायदे

    सेब

    सेब फाइबर का समृद्ध स्रोत है। यह यूरिक एसिड को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा सेब में मौजूद मैलिक एसिड भी यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में सहायक है। अगर आप प्राकृतिक रूप से शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में सेब जरूर शामिल करें।

    कॉफी

    हाई यूरिक एसिड का लेवल सामान्य करने के लिए आप कॉफी पी सकते हैं। यह यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद कर सकती है। अगर आप हाई यूरिक एसिड से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में सीमित मात्रा में कॉफी जरूर शामिल करें।

    खबरें और भी

    नींबू का रस

    नींबू का रस यूरिक एसिड का स्तर कम करने के लिए काफी पॉपुलर है। अगर आप बढ़ते यूरिक एसिड के कारण जोड़ों के दर्द से परेशान हैं, तो नींबू का रस आपके लिए हेल्दी ऑप्शन हो सकता है।

    यह भी पढ़ेंHaemoglobin Rich foods: आयरन से भरपूर हैं ये हेल्दी चीजें, इन्हें खाने से बढ़ेगा आपका हीमोग्लोबिन

    यूरिक एसिड बढ़ने पर न खाएं ये चीजें

    • यूरिक एसिड की मात्रा अधिक होने पर रेड मीट, ऑर्गन मीट, सी-फूड्स आदि खाने से बचें।
    • दालें प्रोटीन से भरपूर होती हैं। यह आपके शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। अगर शरीर में यूरिक एसिड बढ़ा हो, तो दाल खाने से परहेज करना चाहिए।
    • यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर मीठी चीजें खाने से भी परहेज करना चाहिए।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik