Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Insomnia: कहीं आप भी तो नहीं है अनिद्रा से पीड़ित, तो जानें अच्छी नींद के लिए क्या करें?

    By Jagran NewsEdited By: Ruhee Parvez
    Updated: Thu, 10 Aug 2023 12:06 PM (IST)

    Insomnia आज की बिजी और भागदौड़ भरी लाइफ में कई लोग अनिद्रा की समस्या से जूझते हैं। साथ ही वे इस बात से अनजान भी रहते हैं कि उनकी यह दिक्कत बड़ी समस्या ...और पढ़ें

    Insomnia: क्या आप भी हैं अनिद्रा से पीड़ित और उड़ी है आपकी रातों की नींद
    Insomnia: क्या आप भी हैं अनिद्रा से पीड़ित और उड़ी है आपकी रातों की नींद

    HighLights

    1. अनिद्रा यानी वह स्थिति जब आप रात में गहरी नींद न सो पाएं।
    2. इस समस्या के कई कारण होते हैं, जिसमें तनाव से लेकर थकावट शामिल है।
    3. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको लाइफस्टाइल में आसान से बदलाव करने होंगे।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Insomnia: कई बार स्ट्रेस या फिर ज्यादा थकान की वजह से रात में नींद कई बार टूटती है या आती ही नहीं। रात में एक अच्छी नींद लेना सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है। इस दौरान हमारे शरीर को रीचार्ज होने का मौका मिलता है। जिससे अगले दिन सुबह हम तरोताजा महसूस करते हैं। कभी-कभी नींद न पूरी होना ठीक है, लेकिन अगर आप अक्सर इस समस्या से जूझते हैं, तो आप इनसोम्निया यानी अनिद्रा की समस्या से पीड़ित हैं। 

    तो आइए जानते हैं कि इनसोम्निया के बारे में-

    क्यों होता है इनसोम्निया?

    तनाव

    सबसे पहला कारण होता है तनाव और बेचैनी। अगर आप किसी भी वजह से तनाव में हैं, तो इससे शरीर की सोने और जागने की साइकिल प्रभावित होती है। स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल आमतौर पर रात के समय कम सक्रिय रहता है, ताकि शरीर को सोने के संकेत मिल सकें। हालांकि, जो लोग इनसोम्निया से पीड़ित होते हैं, उनमें शाम होते ही कोर्टिसोल की मात्रा बढ़ी हुई पाई जाती है। इससे शरीर की सोने और जगने की साइकिल प्रभावित होती है और इंसान सो नहीं पाता।

    बदन दर्द

    कई बार ज्यादा थकावट के कारण शरीर में दर्द होने लगता है, जिसकी वजह से भी अच्छी नींद नहीं आती। आप रातभर बदन दर्द से जूझते रहते हैं। अक्सर कमर दर्द, पैर दर्द या सिरदर्द के कारण नींद नहीं आती। इसे पेनसोमनिया भी कह सकते हैं।

    अधिक स्क्रीन टाइम

    टीवी, लैपटॉप और मोबाइल से आ रही किरणें आंखों के लिए नुकसानदायक साबित होती हैं। इससे भी नींद डिसटर्ब हो जाती है। आजकल की जीवनशैली में इनका उपयोग एक मजबूरी बन चुका है।

    कैफीन या शराब

    अगर आप शाम या रात के समय कॉफी या चाय पी लेते हैं, तो इससे भी नींद उड़ जाती है। जब हम जगे रहते हैं, तो शरीर में एडेनोसिन बनती है, जो कि थकने के बाद सोने का निर्देश देती है। कैफीन इस संदेश देने वाले एडेनोसिन को ही ब्लॉक कर देता है, जिससे दिमाग को सोने के संकेत नहीं मिल पाते हैं। इसलिए सोने के आठ घंटे पहले तक कैफीन लेना अनिद्रा का कारण हो सकता है। कैफीन की तरह ही शराब भी अनिद्रा का मुख्य कारण है।

    खबरें और भी

    लाइफस्टाइल

    अस्तव्यस्त जीवनशैली वो होती है, जिसमें देर रात ऑफिस से घर आते हैं, या फिर अधिक यात्रा करते हैं, या देर से खाना खाते हों, ऐसे में सोने के समय मजबूरी में जगना पड़ जाता है, जिससे शरीर के सोने और उठने की क्लॉक गड़बड़ हो जाती है और अच्छी नींद नहीं आती है।

    अनिद्रा को कैसे दूर भगाएं?

    • सोने के दो से तीन घंटे पहले खाना खाएं
    • सोने के आठ घंटे पहले तक चाय, कॉफी या शराब पीने से बचें
    • बिस्तर को साफ रखें
    • सोने से पहले टीवी, मोबाइल या अन्य स्क्रीन का इस्तेमाल न करें
    • पौष्टिक भोजन लें, अधिक तेल मसाला खाने से बचें
    • व्यायाम, योग और ध्यान करें
    • तनाव दूर करने के तरीके अपनाएं
    • समस्या अधिक बढ़ने पर डॉक्टर से मिलें

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik/Pexels