Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्रेग्नेंसी में गैस की समस्या से हैं परेशान, तो इन घरेलू उपायों की मदद से तुरंत पाएं राहत

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 12 Oct 2023 12:02 PM (IST)

    Home Remedies For Acidity किसी भी महिला के लिए मां बनना सबसे सुखद अहसास होता है लेकिन प्रेग्नेंसी का सफर आसान नहीं होता है। इस दौरान महिलाओं को कई तरह ...और पढ़ें

    Home Remedies For Acidity: प्रेग्नेंसी में गैस की समस्या से राहत दिलाएंगे ये उपाय
    Home Remedies For Acidity: प्रेग्नेंसी में गैस की समस्या से राहत दिलाएंगे ये उपाय

    HighLights

    1. गर्भवती महिलाओं में गैस की समस्या होना आम है।
    2. एसिडिटी से राहत दिलाने में अदरक कारगर साबित हो सकता है।
    3. प्रेग्नेंसी के दौरान मेथी का पानी भी गैस से निजात दिलाने में सहायक है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Home Remedies For Acidity: किसी भी महिला के लिए प्रेग्नेंसी का समय काफी खुशी का पल होता है, लेकिन इस दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। दरअसल, प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

    गर्भवती महिलाओं में गैस की समस्या होना आम है। कई बार यह समस्या इतनी बढ़ जाती है कि बर्दाश्त करना मुश्किल होता है। ऐसे में आज आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे, जिनकी मदद से एसिडिटी की समस्या से राहत पा सकते हैं।

    सौंफ

    देखने में छोटे से सौंफ कई बड़े गुणों से भरपूर होते हैं। अक्सर लोग इसे माउथ फ्रेशनेर के तौर पर खाते हैं। वजन कम करने के लिए सौफ की चाय पीने की सलाह दी जाती है। इसका इस्तेमाल कर आप गैस की समस्या से भी राहत पा सकते हैं। लंच या डिनर के बाद आप एक चम्मच सौंफ चबा सकते हैं, इससे आपको गैस से राहत मिल सकती है।

    अदरक

    औषधीय गुण से भरपूर अदरक प्रेग्नेंसी में होने वाली गैस की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। यह पेट और सीने की जलन, मितली आदि समस्या को कम करने के लिए कारगर उपाय साबित हो सकता है। अदरक की चाय पीने से आपको एसिडिटी से राहत मिल सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: वजन कम करने में मदद करते हैं सब्जा के बीज, जानिए डाइट में कैसे करें इस्तेमाल

    मेथी का पानी

    गैस की समस्या को कम करने के लिए मेथी के दाने काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। मेथ का पानी आपके पेट के लिए फायदेमंद है। इसे बनाने के लिए एक कटोरी पानी में मेथी के दाने भिगो दें, अगले दिन इसे छान लें और फिर पिएं। रोजाना इसे पीने से गैस से निजात मिल सकती है।

    नारियल पानी

    प्रेग्नेंसी में नारियल पानी पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई तरह के विटामिंस और मिनरल पाए जाते हैं, जो पेट को ठंडक पहुंचाने में मदद करते हैं। आप सुबह खाली पेट नारियल पानी पी सकते हैं, जिससे पेट में जलन की समस्या से बच सकते हैं।

    पुदीने की चाय

    पुदीने की चाय भी प्रेग्नेंसी में कारगर साबित हो सकती है। इस चाय को पीने से डाइजेशन ठीक रहता है। यह नुस्खा एसिडिटी की समस्या में बेहद कारगर है। प्रेग्नेंसी में गैस की समस्या से निजात पाने के लिए पुदीने की चाय पी सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: क्या आपको भी है रात में जागने की आदत, तो जान लें इससे होने वाले ये गंभीर नुकसान

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik