Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Heel Pain: एड़ियों के दर्द और सूजन से हैं परेशान, तो इन तेलों से करें मसाज

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Mon, 11 Dec 2023 01:06 PM (IST)

    Heel Pain एड़ियों में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। बढ़ते वजन एक ही जगह पर लंबे समय तक खड़े होने आदि के कारण यह समस्या होती है। कुछ लोगों को सर्दि ...और पढ़ें

    Heel Pain: एड़ियों के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
    Heel Pain: एड़ियों के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

    HighLights

    1. नीलगिरी का तेल एड़ियों का दर्द कम करने में मददगार है।
    2. मछली के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है ।
    3. एड़ियों के दर्द को कम करने के लिए नारियल के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Heel Pain: उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कई बदलाव होते हैं। जिससे व्यक्ती को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन इन दिनों बदलती लाइफस्टाइल के कारण कम उम्र में भी लोगों को तरह-तरह की बीमारियों से जूझना पड़ रहा है।

    अगर आप भी एड़ियों में दर्द और सूजन से परेशान हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। एड़ियों में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे- वजन बढ़ना, लंबे समय तक खड़े रहना आदि। यह समस्या ज्यादा महिलाओं में होती है। इससे बचने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। आज हम आपको कुछ तेलों के बारे में बताने में जा रहे हैं, जो एड़ियों के दर्द से राहत दिला सकते हैं।

    नीलगिरी का तेल

    नीलगिरी का तेल एड़ियों का दर्द कम करने में मददगार है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण दर्द से राहत दिलाने में सहायक है। आप इस तेल में बादाम का तेल मिक्स कर एड़ियों पर हल्के हाथों से मसाज कर सकते हैं।

    बादाम का तेल

    बादाम का तेल भी दर्द को कम करने में मदद करता है। इससे रोजाना मालिश करने से दर्द से छुटकारा मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें: कई बीमारियों को जड़ से खत्म कर देगा अंकुरित मूंग, जानें इसे खाने का क्या है सही समय

    लौंग का तेल

    लौंग का तेल दर्द का रामबाण इलाज है। पैरों में दर्द और सूजन से राहत पाने के लिए आप लौंग के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे हल्का गर्म कर लें, फिर दर्द वाली जगह पर लगाएं, इससे आपको काफी फायदा होगा।

    खबरें और भी

    मछली का तेल

    मछली के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो सूजन और दर्द को दूर करने के लिए रामबाण इलाज माना जाता है।

    अलसी का तेल

    अलसी का तेल भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें अल्फा-लिनोलिक एसिड पाया जाता है, जो सूजन से राहत दिलाने में मदद करता है। अगर आप एड़ियों के दर्द से परेशान रहते हैं, तो आप इससे रोजाना मालिश कर सकते हैं।

    नारियल का तेल

    एड़ियों के दर्द को कम करने के लिए आप नारियल के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले इसे हल्का गर्म कर लें, फिर प्रभावित जगह पर इसे लगाएं। आपको इससे आराम मिलेगा।

    यह भी पढ़ें: सर्दियों में बच्चों और बुजुर्गों का ऐसे रखें ख्याल, तो नहीं पड़ेंगे बीमार

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic credit- Freepik