Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Leg Cramps: क्या आपको भी पीरियड्स में होता है पैरों में दर्द, जानिए इसके कारण और राहत पाने के उपाय

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 23 Nov 2023 07:20 AM (IST)

    Leg Cramps पीरियड्स एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। इस दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स शुरू होने पर या शुरू होने के कु ...और पढ़ें

    Leg Cramps: पीरियड्स से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
    Leg Cramps: पीरियड्स से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

    HighLights

    1. पीरियड्स में पैरों का दर्द आम समस्या है।
    2. इससे राहत पाने के लिए आप देसी उपाय अपना सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Leg Cramps: महिलाओं को हर महीने पीरियड्स का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स शुरू होने पर या शुरू होने के कुछ समय पहले से ही पैरों में दर्द, कमर दर्द या पेट में दर्द की समस्या होती है। कई बार तो उन्हें पेन किलर्स की मदद लेनी पड़ती है, लेकिन पेन किलर्स का इस्तेमाल उनकी सेहत के लिए आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकता है, इसलिए बेहतर होगा कि पेन किलर्स खाने से बचें। 

    क्यों होता है दर्द

    पीरियड्स के दौरान हमारे शरीर में एक तरह के हार्मोन का निर्माण होता है, जिससे यूट्रेस में कॉन्ट्रेक्शन होता है जिससे इसकी परत को बाहर निकलने में मदद मिलती है। इसी वजह से हमारे पेट,कमर,पीठ या पैरों में तेज दर्द होता है।

    कई बार महिलाओं के पैरों में दर्द का एक कारण विटामिन-डी की कमी का होना भी है। इसकी कमी शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह से प्रभावित करता है।

    यह भी पढ़ें: गुजरात की राज्य मछली बनी घोल फिश, कीमत इतनी कि पूरी हो जाएगी विदेश की सैर

    क्या करें

    सबसे पहले दर्द से छुटकारा पाने के लिए कोई भी पेनकिलर न लें। इसके इस्तेमाल से कब्ज की समस्या हो सकती है और इसके अलावा आपको बहुत अधिक थकान भी महसूस होगा, इसलिए अगर पीरियड्स के दौरान आपको पैरों में दर्द है, तो कुछ आसान घरेलू उपायों को अपनाकर आप इससे जल्द आराम पा सकती हैं।

    आयुर्वेदिक दर्द निवारक उपाय

    • एक्सरसाइज से पेल्विस में होने वाला ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होता है, जिससे क्रैम्पिंग को रोकने में मदद मिलती है और दर्द में आराम मिलता है।इसलिए हल्के व्यायाम,स्विमिंग और वॉकिंग कर इससे राहत पाएं।
    • ताजे अदरक के एक टुकड़े को मुंह में लेकर कुछ देर तक चबाएं।
    • अगर आप लंबे समय से इस तरह की समस्या से परेशान हैं, तो आपके लिए एक्यूपंक्चर अच्छा इलाज है।
    • माना जाता है कि केले को खाने से आराम मिलता है, इसका कारण है इसमें मौजूद पोटैशियम जो मांसपेशियों के ऐंठन को कम करने में मदद करता है, इसलिए केले खाएं।
    • पैरों को आराम दें। इसके लिए अपने घुटनों के नीचे तकिया लगाएं और पेट के बल लेटे रहें। इससे आपको तत्काल आराम मिलेगा।
    • पैरों की मालिश करें।इससे ब्लड सर्कुलेशन में मदद मिलेगी जिससे दर्द में आराम मिलेगा।
    • नारियल पानी या नींबू पानी या सादा पानी ही पीकर खुद को हाइड्रेटेड रखें।
    • गर्म पानी से स्नान भी आपको बहुत राहत पहुंचाएगा।

    यह भी पढ़ें: सर्दियों में गुड़ के साथ खाएंगे ये चीजें, तो आसपास भी नहीं भटकेगी कोई बीमारी

    खबरें और भी

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    Picture Courtesy: Freepik