Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Teeth Whitening Tips: दांतों पर नजर आ रही पीली परत को उन उपायों से करें दूर

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Tue, 29 Aug 2023 07:11 AM (IST)

    Teeth Whitening Tips दांतो की सही तरीके से साफ- सफाई न करने से उस पर पीली परत चढ़ने लगती है जो देखने में बहुत ही खराब लगती है और कई बार इसकी वजह से शर ...और पढ़ें

    Teeth Whitening Tips: दांतों का पीलापन दूर करने के उपाय
    Teeth Whitening Tips: दांतों का पीलापन दूर करने के उपाय

    HighLights

    1. पीले दांतों की प्रॉब्लम दूर करने के कारगर घरेलू उपाय
    2. नींबू, नारियल तेल, नमक ये सारी चीज़ें दांतों का पीलापन करती हैं दूर

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Teeth Whitening tips: खाने के बाद कुल्ला न करना, सोने से पहले ब्रश न करना और कई बार तो सुबह की भागदौड़ में भी ब्रश करना याद नहीं रहता। जिस वजह से दांत खराब होने लगते हैं और सबसे पहले इसका असर दांतों के रंग पर पड़ता है, वो पीले होने लगते हैं। अगर आपके दांतों पर भी चढ़ने लगी है पीली परत, तो इसके लिए दांतों की साफ- सफाई पर खासतौर से गौर करने की जरूरत है। वैसे कुछ घरेलू उपाय भी हो सकते हैं इसमें मददगार। आइए जान लेते हैं इनके बारे में। 

    पीले दांत से छुटकारा पाने का घरेलू इलाज

    - पीले दांतों से छुटकारा पाने के लिए आप स्ट्रॉबेरी और नमक को एक साथ मिलाएं और इससे ब्रश करें। दांत अच्छी तरह साफ हो जाएंगे और उनकी चमक भी बढ़ जाएगी। 

    - अगर आपके दांत बहुत ज्यादा पीले नजर आ रहे हैं, तो फिर आप नारियल तेल को कुछ देर तक दांतो में लगाकर रखें या फिर नारियल तेल से कुल्ला करें। इससे दांत साफ होते हैं और ओरल हेल्थ भी अच्छी रहती है। आप संतरे के छिलके को भी दांतों पर मल सकते हैं। इससे भी पीलापन दूर होता है और मुंह की बदबू दूर होती है।

    - नीम की दातुन दांतों के पीलापन दूर करने में बेहद असरदार है। जिसका इस्तेमाल आज से नहीं, बल्कि काफी पहले से किया जा रहा है। ब्रश की जगह इससे दांतों को साफ करना शुरू कर दीजिए।

    - एक चम्मच नमक में नींबू का रस और सरसों का तेल मिलाकर पेस्ट बनाएं और इससे ब्रश करें। बेहद असरदार है ये घरेलू नुस्खा, पीली परत को साफ करने में। 

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic credit- freepik

    खबरें और भी