Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Kidney Day 2024: आदतें जिन्हें अपनाकर बचे रह सकते हैं किडनी की गंभीर बीमारियों से

    Updated: Wed, 13 Mar 2024 09:18 AM (GMT+05:30)

    शरीर के सबसे जरूरी बॉडी पार्ट्स में से एक है किडनी जिसमें किसी भी तरह की खराबी आपके ओवरऑल हेल्थ को प्रभावित कर सकता है। इसलिए इसे स्वस्थ रखना बहुत जरू ...और पढ़ें

    World Kidney Day 2024: किडनी को हेल्दी रखने के जरूरी टिप्स
    World Kidney Day 2024: किडनी को हेल्दी रखने के जरूरी टिप्स

    HighLights

    1. 14 मार्च को मनाया जा रहा है World Kidney Day
    2. किडनी की सेहत के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से मनाया जाता है यह दिन।
    3. आदतें जिन्हें अपनाकर रख सकते हैंं किडनी को हेल्दी।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। World Kidney Day 2024: किडनी का काम सिर्फ यूरीन बनाना नहीं, बल्कि ये हमारी बॉडी को केमिकल्स को भी बैलेंस रखती है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल करती है, रेड ब्लड सेल्स बनाने में भी मदद करती है, हड्डियों को हेल्दी रखती है, ब्लड से वेस्ट और एक्स्ट्रा फ्ल्यूड रिमूव करने में मदद करती है। ये सारे काम सुचारू रूप से चलते रहें, इसके लिए किडनी को हेल्दी रखना बहुत जरूरी है। 

    किडनी की बीमारी साइलेंट किलर की तरह होती है, जिसका पता जल्दी नहीं चलता। नियमित रूप से चेकअप करवाते रहने से इसमें होने वाली खराबियों का समय रहते पता चल सकता है। हालांकि कुछ आदतों को अपनाकर आप किडनी को लंबे समय तक हेल्दी रख सकते हैं।

    बॉडी को एक्टिव रखें

    रोजाना एक्सरसाइज करने से बॉडी फिट तो रहती ही है साथ ही वजन भी कंट्रोल में रहता है। जिससे क्रोनिक किडनी डिसीज़ का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। कार्डियो, साइकिलिंग, रनिंग, योगा, जुंबा हर तरह की एक्सरसाइज बॉडी के लिए है फायदेमंद।

    हेल्दी डाइट लें

    हेल्दी व बैलेंस डाइट लेने से न सिर्फ शरीर में जरूरी न्यूट्रिशन की पूर्ति होती है, बल्कि इससे कई ब्लड प्रेशर से लेकर ब्लड शुगर, हार्ट डिजीज़ जैसी कई बीमारियों का खतरा भी टल जाता है। डाइट में नमक की मात्रा कम कर दें। शरीर के लिए एक दिन में 5 से 6 ग्राम नमक काफी होता है। खाने के ऊपर से तो बिल्कुल भी नमक न डालें।

    खबरें और भी

    पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

    हालांकि पानी की मात्रा आप जिस जगह रहते हैं वहां के मौसम, आपकी हेल्थ कंडीशन, प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग जैसी कई चीज़ों पर डिपेंड करती है, लेकिन फिर भी 8 ग्लास पानी का इनटेक दिन में बहुत जरूरी है। इसे कोल्ड ड्रिंक, सोडा जैसी अनहेल्दी चीज़ों से रिप्लेस करने की गलती न करें।

    पेन किलर्स अवॉयड करें

    छोटी-मोटी समस्याओं के लिए अगर आप भी डॉक्टर के पास जाने के बजाय खुद से ही दवाएं खाकर इसका इलाज कर लेते हैं, तो ये सही आदत नहीं। इसका किडनी पर बहुत बुरा असर पड़ता है और अगर आप पहले से ही किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं, तब तो ऐसा बिल्कुल भी न करें। 

    स्मोकिंग से बचें

    स्मोकिंग से सिर्फ लंग ही नहीं किडनी कैंसर होने का भी खतरा 50 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। स्मोकिंग किडनी के ब्लड सर्कुलेशन पर असर डालती है। जिससे किडनी के काम करने की क्षमता कम होने लगती है।

    ये भी पढ़ेंः- No Smoking Day 2024: लंग्स डैमेज करने के साथ बांझपन की भी वजह बन सकती है स्मोकिंग

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic credit- freepik