Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Breast Cancer पूरी तरह से हो सकता है ठीक अगर समय रहते लग जाए इसका पता, इन तरीकों से करें खुद से इसकी जांच

    Updated: Tue, 02 Jul 2024 03:16 PM (GMT+05:30)

    टीवी एक्ट्रेस हिना खान स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हर साल लाखों महिलाएं इस कैंसर का शिकार होती है लेकिन इस कैंसर का एक पॉजिटिव साइड यह है ...और पढ़ें

    ब्रेस्ट सेल्फ एग्जामिनेशन के तरीके (Pic credit- freepik)
    ब्रेस्ट सेल्फ एग्जामिनेशन के तरीके (Pic credit- freepik)

    HighLights

    1. स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं टीवी एक्ट्रेस हिना खान।
    2. लाइफस्टाइल में जरूरी बदलावों से इस खतरनाक कैंसर से बचा जा सकता है।
    3. इन तरीकों से लगा सकती हैं खुद से ब्रेस्ट कैंसर का पता।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस को बताया कि उन्हें थर्ड स्टेज ब्रेस्ट कैंसर है। हालांकि उनका इलाज शुरू हो चुका है। ब्रेस्ट कैंसर ऐसा कैंसर है, जिसका अगर समय रहते पता चल जाए और इलाज शुरू हो जाए, तो यह पूरी तरह से ठीक हो सकता है। आंकड़ों के मुताबिक हमारे देश में हर साल कैंसर के लगभग 13 से 14 लाख मामले सामने आते हैं। वहीं, हर 8 में से 1 महिला को ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना रहती है। पहले जहां यह कैंसर 40 साल की उम्र के बाद देखने को मिलता था, वहीं अब 20 की उम्र में ही महिलाएं इसका शिकार हो रही हैं।  

    क्या होता है ब्रेस्ट कैंसर?

    हमारे शरीर में अरबों कोशिकाएं या सेल्स होती हैं। शरीर के सभी अंग सेल्स से ही बने हुए हैं, जो एक पैटर्न के साथ बढ़ती और नष्ट होती रहती हैं। किसी खास अंग में कुछ सेल्स असामान्य रूप से बढ़ने लगते हैं। ये एक जगह पर इकट्टा होकर ट्यूमर (गांठ) बन जाती हैं। यह गांठ 2 तरह की हो सकती है- बिनाइन और मैलिग्नेंट। जहां बिनाइन गांठें खतरनाक नहीं होती, वहीं मैलिग्नेंट गांठें कैंसर का रूप ले लेती हैं। 

    ब्रेस्ट कैंसर का पता लगाने के लिए ऐसे करें खुद से जांच 

    • पीरियड्स के 7वें दिन सेल्फ एग्जामिनेशन करना चाहिए, क्योंकि पीरियड्स के दौरान ब्रेस्ट में तनाव, भारीपन या गांठ  महसूस हो सकती हैं। 7वें दिन तक ब्रेस्ट नॉर्मल हो जाते हैं।
    • मेनोपॉज वाली महिलाएं हर महीने की एक तारीख डिसाइड कर उस दिन जांच सकती हैं। 

    ये भी पढ़ेंः- Breast Cancer के त्वचा पर नजर आते हैं ये प्रमुख लक्षण, जानलेवा हो सकती है इनकी अनदेखी

    यह है सही तरीका

    1. शीशे के सामने खड़े होकर दोनों ब्रेस्ट का शेप और साइज देखें कि कहीं कोई अंतर तो नहीं नजर आ रहा। 

    2. साबुन या शैंपू से हाथों को चिकना करके ब्रेस्ट को हल्का-हल्का प्रेस करें। इससे गांठों का पता लग सकता है।

    3. हाथों से ब्रेस्ट को किनारे से दबाएं फिर बीच में प्रेस करें। इसके बाद बगल की ओर भी दबाकर देखें।

    4. अगर कोई गांठ फील हो रही है, तो उस पर कुछ दिनों तक लगातार नजर बनाएं रखें। पीरियड्स के दौरान ब्रेस्ट में फील हो रही गांठें कुछ दिनों बाद गायब हो जाती हैं। 

    5. कोई गांठ हों, तो देखें कि वो बढ़ तो नहीं रहा या उसमें दर्द तो नहीं। 

    6. बिना दर्द वाली गांठें भी खतरनाक हो सकती हैं। ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करें।

    ये भी पढ़ेंः- 50 से कम उम्र की महिलाओं में 86% तक बढ़ जाता है दोबारा ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा

    खबरें और भी