यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Arm Fat: हाथों की लटकती चर्बी से हैं परेशान, तो ये 4 एक्सरसाइज गायब कर देंगे फैट्स
Arm Fat मोटापा इन दिनों आम समस्या बनती जा रही है। शरीर पर जमे फैट्स आपकी पर्सनालिटी को खराब करते हैं। बढ़ते वजन के कारण आप कई बीमारियों के भी शिकार हो ...और पढ़ें

HighLights
- हाथों की चर्बी को कम करने के लिए आप कुछ आसान एक्सरसाइज कर सकते हैं।
- पुशअप पैरों, हाथों और आपकी रीड़ की हड्डी के लिए सबसे इफेक्टिव एक्सरसाइज है।
- एक्सरसाइज की मदद से हाथों का फैट कुछ ही दिनों में कम होने लगेगा।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Arm Fat: मोटापा के कारण शरीर के लगभग हर हिस्से में जब फैट बढ़ता है। जिसे कम करने के लिए लोग जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। पेट की चर्बी की तरह हाथों की चर्बी भी कम करने में कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। हाथों से लटकती चर्बी देखने में बहुत बुरी लगती है। इन फैट्स को कम करने के लिए आप कुछ आसान एक्सरासाइज कर सकते हैं। जिनकी मदद से आपको कुछ दिनों में फर्क दिखने लगेगा। तो आइए जानते हैं, हाथों के फैट्स को कैसे कम करें।
ट्राइसेप डिप्स
सबसे पहले आप ऐसी जगह का चुनाव करें, जहां पीछे आप अपने हाथों को ऊंचाई पर रख सकें। इसके लिए सबसे पहले आप नीचे बैठ जाएं और इस सर्फेस पर पीछे से हाथ लेकर जाएं। अब अपने शरीर को आगे की ओर कर लें और केवल अपनी एड़ियों को जमीन पर टिकाएं और शरीर को होल्ड करके रखें, अब अपनी बांहों पर जोर डालते हुए शरीर को नीचे की ओर झुकाएं। इससे आपके हाथों का फैट कम होने लगेगा।
पुशअप
पुशअप पैरों, हाथों और आपकी रीड़ की हड्डी के लिए सबसे इफेक्टिव एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। फिर शरीर को उठाएं और केवल हथेली और पंजों को जमीन पर रखें। अब अपने हाथों को जोर देते हुए शरीर को ऊपर उठाएं। ध्यान रखें कि उस समय पेट जमीन न छुएं, इस पोजिशन में 2-3 मिनट तक रहें। इससे आसानी से आपके हाथ का फौट कम हो जाएगा।
बाइसेप कर्ल्स
बाइसेप कर्ल्स करने के लिए सबसे पहले अपने हाथों में एक-एक डंबल ले लें और हाथों को सीधा रखें। अब अपने हाथों को डंबल पकड़े हुए ही कंधों से ऊपर उठाएं। शुरुआत में आप इसे 10-12 बार कर सकते हैं, धीरे-धीरे इसकी काउंट बढ़ाएं।
खबरें और भी
आर्म सर्कल
आर्म सर्कल आप बहुत आसानी से कर सकते हैं। यह बहुत ही सरल एक्सरसाइज है। इसे करने के लिए सबसे पहले आप सीधे खड़े हो जाएं। अब अपने हाथों को 180 डिग्री पर फैलाएं और धीरे-धीरे सर्कल में हाथों को घुमाएं। यानी अपने हाथों को पूरा 360 डिग्री घुमाएं। इससे तेजी से आपके हाथों का फैट कम होगा।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic Credit: Freepik