यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शरीर में जमा पानी भी बढ़ा सकता है आपका वजन, इन तरीकों से करें Water Weight कम
शरीर में पानी जमा होना Water Weight कहलाता है। यह अनजाने में कई परेशानियों को बुलावा दे सकता है जिसमें वजन बढ़ना भी शामिल है। सोकर उठने के बाद चेहरे प ...और पढ़ें

HighLights
- वॉटर वेट बढ़ने की वजह से वजन भी बढ़ सकता है।
- शरीर में पानी जमा होने की वजह से कई बार चेहरा भी सूजा हुआ लगता है।
- वॉटर वेट कम करने के लिए कुछ आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Water Weight Reduce Tips: क्या आप भी अक्सर सुबह उठकर खुद को फूला हुआ महसूस करते हैं या फिर आपके शरीर का कोई हिस्सा, जैसे चेहरा सूजा हुआ लगता है? अगर हां, हो सकता है कि आप वॉटर वेट रिटेन कर रहे हों। वॉटर वेट यानी शरीर में पानी का ज्यादा मात्रा में जमा होना। यह कई कारणों से हो सकता है, जैसे खानपान, हार्मोनल बदलाव या कोई मेडिकल कंडीशन। यहां हम आपको कुछ ऐसे कारगर तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जो वॉटर वेट कम करने में आपकी काफी मदद कर सकते हैं।
वॉटर वेट क्या होता है?
वॉटर वेट का मतलब है कि शरीर में पानी की मात्रा सामान्य से ज्यादा हो गई है। यह पानी सेल्स, टिश्यूज और खून में जमा हो जाता है, जिससे शरीर सूजा हुआ महसूस होता है। यह एक्यूट और क्रॉनिक दोनों हो सकता है।
वॉटर वेट होने के कारण
- ज्यादा नमक खाना- नमक पानी को रोकता है, जिससे शरीर में सूजन बढ़ सकती है।
- भरपूर पानी न पीना- अजीब लग सकता है, लेकिन सही मात्रा में पानी न पीने से शरीर पानी को रोकने लगता है।
- हार्मोनल बदलाव- पीरियड्स, प्रेग्नेंसी या मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल बदलाव से वॉटर वेट बढ़ सकता है।
- कुछ दवाएं- कुछ दवाएं, जैसे कि स्टेरॉयड और कुछ ब्लड प्रेशर दवाएं, वॉटर वेट का कारण बन सकती हैं।
- किडनी की समस्याएं- किडनी शरीर से एक्स्ट्रा पानी और नमक को निकालने में मदद करती है। इसलिए किडनी की समस्याओं से वॉटर वेट हो सकता है।
- लिवर की बीमारी- लिवर भी शरीर से एक्स्ट्रा पानी को निकालने में मदद करता है। लिवर की बीमारी से वॉटर वेट हो सकता है।
- दिल की बीमारी- दिल की बीमारी से भी शरीर में पानी जमा हो सकता है।
यह भी पढ़ें: अच्छे खासे चेहरे को बिगाड़ सकती है ब्लोटिंग, फेस पफीनेस से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 कारगर 5 टिप्स
वॉटर वेट कम करने के उपाय
- नमक कम मात्रा में खाएं- प्रोसेस्ड फूड, पैकेज्ड फूड्स और जंक फूड में बहुत ज्यादा नमक होता है। इसलिए कम नमक खाने से आप वॉटर वेट को कम कर सकते हैं।
- भरपूर मात्रा में पानी पिएं- यह अजीब लग सकता है, लेकिन भरपूर मात्रा में पानी पीने से शरीर को यह संकेत मिलता है कि उसे पानी को रोकने की जरूरत नहीं है।
- पोटेशियम से भरपूर खाएं- केले, संतरे, पालक और टमाटर जैसे पोटेशियम से भरपूर फूड्स शरीर से एक्स्ट्रा पानी निकालने में मदद करते हैं।
- कैफीन और अल्कोहल कम मात्रा में पिएं- कैफीन और अल्कोहल डाइयूरेटिक होते हैं, जिसका मतलब है कि वे शरीर से पानी निकालते हैं। लेकिन इन्हें ज्यादा पीने से शरीर पानी को स्टोर करने लगता है।
- नियमित रूप से एक्सरसाइज करें- एक्सरसाइज शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और एक्स्ट्रा पानी को निकालने में मदद करता है।
- योग और ध्यान- योग और ध्यान तनाव को कम करने में मदद करते हैं, जो वॉटर वेट का एक कारण हो सकता है।
- हेल्दी डाइट- हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है। फलों, सब्जियों, साबुत अनाज, कम फैट और प्रोटीन से भरपूर डाइट लें।
- डॉक्टर से सलाह लें- अगर आपको लगता है कि आपको वॉटर वेट की समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह लें। वे इसके पीछे की वजह का पता लगाने और इलाज करने में मदद कर सकते हैं।
कब डॉक्टर को दिखाएं?
अगर वॉटर वेट के साथ आपमें ये लक्षण भी नजर आएं, तो डॉक्टर को दिखाने में ही समझदारी है।
खबरें और भी
- अचानक वजन बढ़ना
- सांस लेने में तकलीफ
- पैरों या टखनों में सूजन
- पेट में सूजन
- थकान
- चक्कर आना
यह भी पढ़ें: Weight Loss को आसान बनाएंगी 8 हेल्दी ड्रिंक्स, रोजाना खाली पेट पीने पर तेजी से पिघलेगी जिद्दी चर्बी
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।