यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
महिलाओं ही नहीं पुरुषों का भी बचाव करती है Hpv Vaccine, डॉक्टर ने बताया क्यों है यह सभी के लिए जरूरी
HPV सर्वाइकल कैंसर का एक प्रमुख कारण है जो दुनियाभर में कई महिलाओं को अपना शिकार बनाता है। आमतौर पर यह बीमारी महिलाओं को होती है जिससे कई लोगों का यह ...और पढ़ें

HighLights
- सर्वाइकल कैंसर एक गंभीर बीमारी हैं, जो कई महिलाओं को प्रभावित करती है।
- यह आमतौर एचवीपी इन्फेक्शन की वजह से फैलता है।
- हालांकि, यह वायरस पुरुषों को भी शिकार बना सकता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्वाइकल कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जो दुनियाभर में कई महिलाओं को प्रभावित करता है। इसकी वजह से हर साल कई महिलाओं को अपनी जान गंवानी पड़ती है। आमतौर पर यह कैंसर ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) के कारण महिलाओं को अपना शिकार बनाता है, लेकिन पुरुषों के लिए भी यह वायरस काफी हानिकारक होता है। यह पुरुषों के लिए भी गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा करता है।
इस बारे में नई दिल्ली के एलांटिस हेल्थकेयर में आब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी के चेयरमैन हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉ. मनन गुप्ता बताते हैं कि एचपीवी इन्फेक्शन से पुरुषों में जननांग मस्से (Genital warts), लिंग कैंसर, एनल कैंसर और ऑरोफरीन्जियल (गले) कैंसर हो सकता है। चूंकि एचपीवी सेक्शुअल कॉन्टैक्ट के जरिए फैलता है, इसलिए पुरुष अनजाने में इस वायरस को अपने पार्टनर तक पहुंचा सकते हैं, जिससे इन्फेक्शन और इससे जुड़े कॉम्प्लिकेशन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए HPV वैक्सीन इससे बचने का एकमात्र कारगर तरीका है।
यह भी पढ़ें- इन लोगों के लिए जहर से कम नहीं है लाल मिर्च का सेवन, नुकसान पढ़कर हो जाएंगे हैरान
क्या सिर्फ महिलाओं के लिए जरूरी है वैक्सीन?
आमतौर पर यह माना जाता है कि HPV वैक्सीन सिर्फ महिलाओं के लिए जरूरी है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। यह वैक्सीनेशन इस वायरस को फैलने से रोकने और महिलाओं और पुरुषों दोनों की सुरक्षा करने में मदद करता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे क्यों पुरुषों के लिए भी जरूरी है HPV वैक्सीन-
क्यों जरूरी है वैक्सीनेशन?
डॉक्टर बताते हैं कि कम उम्र में वैक्सीन लगवाना, खासकर सेक्शुअली एक्टिव होने से पहले, सबसे पहले ज्यादा सुरक्षा प्रदान करता है। एचपीवी वैक्सीन कैंसर और मस्सों के लिए जिम्मेदार सबसे खतरनाक एचपीवी स्ट्रेन को रोकने में सुरक्षित और बेहद प्रभावी है। हालांकि, इस वैक्सीन से जुड़ी आम गलतफहमियों की वजह से पुरुषों में एचपीवी से संबंधित कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं, जिससे वैक्सीनेशन और भी जरूरी हो गया है।
खबरें और भी
एचपीवी वैक्सीन के फायदे
एचपीवी वैक्सीनेशन न सिर्फ पुरुषों को गंभीर बीमारियों से बचाती है, बल्कि वायरस के ट्रांसमिशन को भी कम करती है। कई देश अब लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए नियमित एचपीवी वैक्सीनेशन की सिफारिश करते हैं, जिससे व्यापक तौर पर इस वायरस से सुरक्षा और लंबे समय तक हेल्दी लाइफ जी जा सके। इस वैक्सीन को लगवाकर पुरुष अपने पार्टनर की सुरक्षा कर सकते हैं और दुनियाभर में एचपीवी से होने वाली बीमारियों को कम करने में योगदान दे सकते हैं।