Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आप भी कर रहे हैं जरूरत से ज्यादा वॉक, तो अनजाने में सेहत को पहुंचा रहे हैं 5 नुकसान

    Updated: Sun, 08 Jun 2025 06:28 PM (IST)

    जरूरत से ज्यादा कुछ भी अच्छा नहीं होता। अगर आप भी हेल्दी रहने के लिए रोजाना वॉक करते हैं लेकिन अगर इसे जरूरत से ज्यादा कर रहे हैं तो यकीन मानिए इससे आ ...और पढ़ें

    Walking Side Effects: आप भी करते हैं जरूरत से ज्यादा वॉक? (Picture Courtesy: Freepik)
    Walking Side Effects: आप भी करते हैं जरूरत से ज्यादा वॉक? (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. वॉक करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है
    2. जरूरत से ज्यादा वॉक करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है
    3. सेहत को नुकसान से बचाने के लिए सीमित मात्रा में ही वॉक करना चाहिए

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। वॉकिंग या पैदल चलना सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है, यह आप जानते ही हैं। वजन कम करने से लेकर हार्ट हेल्थ दुरुस्त रखने तक में वॉक काफी मदद करता है। लेकिन किसी भी चीज की अति नुकसानदायक (Side Effects of Walking Too Much) हो सकती है। अगर आप जरूरत से ज्यादा वॉक करते हैं, तो शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि ज्यादा वॉक करने से आपको क्या-क्या नुकसान (Walking Side Effects) हो सकते हैं।

    ज्यादा वॉक करने के नुकसान (Harms of Excess Walking)

    जोड़ों में दर्द और चोट का खतरा

    वॉकिंग एक लो-इम्पैक्ट एक्सरसाइज है, लेकिन बहुत ज्यादा चलने से घुटनों, टखनों और कूल्हों पर दबाव पड़ता है। अगर आप लंबे समय तक बिना रुके या गलत तकनीक से वॉक करते हैं, तो जोड़ों में दर्द, सूजन या यहां तक कि गंभीर चोटें (जैसे मांसपेशियों में खिंचाव) भी हो सकती हैं। खासकर उम्रदराज लोगों या जिन्हें पहले से जोड़ों की समस्या है, उन्हें खासकर ज्यादा वॉक करने से बचना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: फिट रहने के लिए चलते हैं 10,000 Steps, तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

    मांसपेशियों में थकान और कमजोरी

    वॉकिंग से मांसपेशियां मजबूत होती हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा चलने पर मसल्स ओवरवर्क हो जाती हैं। इससे शरीर में थकान, दर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है। अगर आप रोजाना बहुत ज्यादा स्टेप्स चलते हैं और शरीर को भरपूर आराम नहीं देते, तो मांसपेशियों की रिकवरी नहीं हो पाती, जिसके कारण मांसपेशियां धीरे-धीरे कमजोरी हो सकती हैं।

    डिहाइड्रेशन और एनर्जी लेवल में गिरावट

    लंबी दूरी तक वॉक करने से पसीना ज्यादा निकलता है, जिससे शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है। अगर आप भरपूर पानी नहीं पीते, तो डिहाइड्रेशन, चक्कर आना या थकान महसूस हो सकती है। साथ ही, ज्यादा वॉकिंग से शरीर की एनर्जी खत्म हो जाती है, जिससे दिनभर सुस्ती और कमजोरी महसूस हो सकती है

    खबरें और भी

    नींद की समस्या

    वॉकिंग स्ट्रेस कम करने और नींद की क्वालिटी सुधारने में मदद करती है, लेकिन जरूरत से ज्यादा वॉक करने से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का लेवल बढ़ सकता है। इससे नींद न आने की समस्या हो सकती है। खासकर अगर आप रात में देर से वॉक करते हैं, तो शरीर को पूरा आराम नहीं मिल पाता है।

    इम्यून सिस्टम पर असर

    एक्सरसाइज इम्यूनिटी बढ़ाती है, लेकिन ज्यादा वॉकिंग शरीर पर स्ट्रेस डाल सकती है। इससे इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है और आप बार-बार बीमार पड़ सकते हैं। अगर आप बिना आराम किए रोजाना बहुत ज्यादा चलते हैं, तो शरीर की इम्युनिटी कमजोर हो सकती है

    यह भी पढ़ें: सुबह की वॉक से जुड़ी 5 गलतियां, जो बिगाड़ सकती हैं सेहत!

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।