Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तीखा खाने का शौक ही है तो फिर खाएं हरी मिर्च, पिसी लाल मिर्च बना रही है दिल का मरीज

    Updated: Mon, 10 Feb 2025 09:36 AM (GMT+05:30)

    लाल मिर्च का बहुत ज्यादा सेवन दिल के लिए नुकसानदेह है। हरी मिर्च में कैप्साइसिन नामक एक यौगिक होता है जो वजन कम करने में मदद करता है। यह यौगिक शरीर को ...और पढ़ें

    हरी मिर्च के बीज पेट के लिए काफी फायदेमंद हैं। ( Pic Courtesy : Freepik)
    हरी मिर्च के बीज पेट के लिए काफी फायदेमंद हैं। ( Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Green chilly benefits पिसी लाल मिर्च और ताजा हरी मिर्च दोनों ही खाने में काफी तीखी होती हैं। लेकिन बात जब अगर फायदे की हो तो हरी मिर्च काफी फायदेमंद है और सेहत के लिए भी लाभकारी है। जबकि लाल मिर्च का बहुत ज्यादा सेवन आपको बीमार कर सकता है और दिल का मरीज बना सकता है।

    इसलिए अगर आपको तीखा खाने का शौक ही है तो आप खाने में हरी मिर्च का सेवन किया करें। यह आपके लिए लाल मिर्च के सेवन के मुकाबले ज्यादा फायदेमंद साबित होगी। 

    पेट के लिए बेहतर है हरी मिर्च

     

    हरी मिर्च में फाइबर और विटामिन सी होते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करते हैं। हरी मिर्च को आप सलाद में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हरी मिर्च के बीज पेट के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसे खाने से आपका पाचन तंत्र मजबूत रहता है।

    यह भी पढ़ें : चावल के आटे की रोटी खाने के भी हैं कई फायदे, तेजी से होता है Weight Loss 

    वजन कम करने में मदद

    हरी मिर्च में कैप्साइसिन नामक एक यौगिक होता है जो वजन कम करने में मदद करता है। यह यौगिक शरीर को गर्म करने और वसा को जलाने में मदद करता है। इसलिए अगर आप रेगुलर हरी मिर्च का सेवन करते हैं तो वजन कम करने में आपको मदद मिल सकती है। 

    कैंसर के खतरे को कम करना

    हरी मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। सलाद में हरी मिर्च खाने के काफी फायदे हैं। इसके अलावा आप सब्जी खाते समय में हरी मिर्च कच्ची खा सकते हैं जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद हैं। 

    खबरें और भी

    हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाना

    हरी मिर्च में विटामिन सी और पोटैशियम होते हैं जो हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही हरी मिर्च में विटामिन सी होता है जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करता है। बीमार होने पर आपका इम्यून सिस्टम आपको मजबूत प्रदान करता है। 

    आंखों की रोशनी होती है तेज 

    हरी मिर्च का सेवन आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। हरी मिर्च में विटामिन ए और सी होते हैं जो आंखों की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। वहीं हरी मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।