Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फ्रिज में कच्चा दूध Store करने की है आदत तो संभल जाइए, Bird Flu फैलने का बन रहा कारण

    Updated: Fri, 20 Dec 2024 12:48 PM (IST)

    स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की रिसर्च के अनुसार फ्रिज में 5 दिनों तक कच्चे दूध को स्टोर करना बर्ड फ्लू का कारण बन रहा है। बर्ड फ्लू इंसान की जान जाने का का ...और पढ़ें

    कच्चे दूध में मौजूद बैक्टेरिया सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ( Pic Courtesy : Freepik)
    कच्चे दूध में मौजूद बैक्टेरिया सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ( Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कच्चा दूध चेहरे पर लगाना फायदेमंद है यह बात लगभग सभी जानते हैं, लेकिन एक नई रिसर्च के अनुसार कच्चा दूध Bird Flu का कारण बन रहा है। यह चौंकाने वाला खुलासा रिसर्च में हुआ है। ऐसे में यह जानना अहम है कि कच्चा दूध Bird Flu या अन्य किसी और बड़ी बीमारी होने की वजह किस तरह बन रहा है। रिसर्च के अनुसार बर्ड फ्लू के कारण इंसान की मौत भी हो सकती है। 

    स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की रिसर्च में खुलासा

     

    कच्चे दूध से इंफ्लूएंजा या बर्ड फ्लू फैल रहा है इस बात का खुलासा स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की रिसर्च में हुआ है। यह रिसर्च ऐसे समय में सामने आई है जब कई जगहों पर Bird Flu की महामारी फैली हुई है। रिसर्च सामने आने के बाद डेयरी प्रोडक्शन के लिए यह एक बड़ा अलर्ट भी है और संभलने की चेतावनी भी। क्योंकि इससे पहले कोरोना वायरस के प्रकोप से पूरी दुनिया जूझ चुकी है। 

    यह भी पढ़ें : अगर आपकी Walking Speed है स्लो तो नहीं हैं यह अच्छे संकेत, हर रोज शरीर पर पड़ रहा यह असर

    फ्रिज में रखा दूध बन रहा Bird Flu का कारण 

    स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के अनुसार अगर फ्रिज में 5 दिनों तक कच्चा दूध रखा जा रहा है तो यह बर्ड फ्लू का सबसे बड़ा कारण बन रहा है। चूंकि कई लोग कच्चे दूध को फ्रिज में रखते हैं और जरुरत पड़ने पर उसे उबाल कर चाय या कॉफी के प्रयोग में लेते हैं। हाल ही में इंवायरमेंट साइंस और टेक्निलॉजी रिसर्च में छपी एक रिसर्च के मुताबिक Bird Flu या Influenza के बैक्टरिया फ्रिज में रखे दूध में 5 दिनों का सुरक्षित रहते हैं। अगर इस दौरान आप इस दूध का प्रयोग करते हैं तो यह काफी जानलेवा है। 

    फ्रिज में रखे अन्य सामान को Infect करता है बैक्टेरिया 

    रिसर्च में यह भी पता चला कि कच्चा दूध अगर 5 दिनों तक फ्रिज में रहता है तो इसमें मौजूद बैक्टेरिया फ्रिज में रखे खाने और पीने के सामान को भी इंफेक्टेड कर सकता है। इससे यह इंफेक्शन और वायरस तेजी से फैल सकता है। रिसर्च में बताया गया है कि कच्चे दूध को फ्रिज में स्टोर करके न रखा जाए। बेहतर यह है कि दूध को गर्म करके उसका इस्तेमाल किया जाए। 

    खबरें और भी

    प्रेगनेंट महिलाओं के लिए बेहद घातक

    रिसर्च के अनुसार कच्चा दूध सबसे ज्यादा नुकसान प्रेगनेंट महिलाओं को करता है। इसमें मौजूद बैक्टेरिया महिलाओं के पेट में जाकर New Born Baby के हार्ट पर असर डालते हैं। इसके साथ ही जिन लोगों का इम्यून सिस्टम काफी कमजोर है। उनके लिए भी फ्रिज में रखे कच्चे का दूध का सेवन काफी खतरनाक साबित हो सकता है। 

    यह भी पढ़ें : बेफ्रिक होकर मत पीजिए E-Cigarates, पता चल गया इसमें क्या मिलाया जाता है तो आज ही छूट जाएगी लत