Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शरीर में दिख रहे हैं ये 5 लक्षण, तो समझ जाएं बॉडी दे रही है इन Vitamins की कमी का संकेत

    Updated: Wed, 21 May 2025 10:27 AM (IST)

    शरीर में विटामिन्स की कमी होने से कई परेशानियां हो सकती हैं जो अनहेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट में लापरवाही के कारण होती हैं। विटामिन्स की कमी होने पर शरी ...और पढ़ें

    Vitamin Deficiency Symptoms: कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं हो रही विटामिन्स की कमी (Picture Courtesy: Freepik)
    Vitamin Deficiency Symptoms: कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं हो रही विटामिन्स की कमी (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. शरीर में विटामिन्स की कमी की वजह से कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं
    2. विटामिन्स की कमी होने पर शरीर हमें इसके संकेत देता है
    3. इन लक्षणों को पहचानकर वक्त रहते विटामिन्स की कमी को पूरा किया जा सकता है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Vitamin Deficiency Signs: शरीर में अगर किसी भी विटामिन्स की कमी हो जाए, तो कई हमें परेशानियां घेर सकती हैं। लेकिन यह ऐसे ही नहीं होता। अनहेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट में लापरवाही की वजह से विटामिन्स की कमी (Vitamin Deficiency) की समस्या होती है।

    हालांकि, विटामिन्स की कमी होने पर हमारा शरीर हमें इस बारे में चेतावनी (Warning Signs of Vitamin Deficiency) देता है, जिसे हम आमतौर पर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर इन संकेतों (Vitamin Deficiency Symptoms) को सही समय पर पहचान लिया जाए, तो विटामिन्स की कमी दूर करके हम कई परेशानियों से खुद को बचा सकते हैं। आइए जानें विटामिन्स की कमी होने पर शरीर में हमें क्या संकेत देता है।

    विटामिन्स की कमी होने पर शरीर में दिखने वाले संकेत (Signs of Vitamin Deficiency)

    बाल झड़ना

    हेयर फॉल को हम सिर्फ ब्यूटी से जोड़कर देखते हैं, लेकिन यह शरीर में विटामिन्स की कमी का संकेत भी हो सकता है। अगर आपके बाल ज्यादा टूट रहे हैं, तो यह विटामिन-बी7 (बायोटिन) की कमी की वजह से हो सकता है। बायोटिन की कमी के कारण बाल कमजोर होने लगते हैं और हेयर फॉल होता है।

    यह भी पढ़ें: कमर दर्द से बेहाल कर देती है इन 2 Vitamins की कमी, जल्दी करवा लें चेकअप, वरना बढ़ती जाएगी मुसीबत

    थकान 

    अगर आप पूरी नींद ले रहे हैं, लेकिन फिर भी दिनभर थकान महसूस होती है, तो यह विटामिन्स की कमी की वजह से हो सकता है। आमतौर पर यह विटामिन-बी और डी की कमी की वजह से होता है। विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स एनर्जी प्रोडक्शन में काफी अहम रोल निभाता है। ऐसे ही विटामिन-डी कुछ हार्मोन्स को कंट्रोल करता है। इसकी कमी की वजह से ये इंबैलेंस हो सकते हैं और थकान महसूस होने लगती है।

    खबरें और भी

    छाले

    मुंह में बार-बार छाले होना या होंठ के किनारे फटना विटामिन-बी की कमी का संकेत होते हैं। विटामिन-बी2, 3 और 12 टिश्यू रिपेयर करने और स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसलिए इनकी कमी के कारण स्किन ड्राई हो जाती है, फटने लगती है और घाव भी धीरे भरते हैं।

    शरीर में दर्द 

    अगर आपकी हड्डियों और मांसपेशियों में लगातार दर्द या ऐंठन हो रही है, खासकर रात के समय, तो यह विटामिन्स की कमी के कारण हो सकता है। विटामिन-डी की कमी की वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और उनमें दर्द होना शुरू होता है। साथ ही, इसकी कमी मांसपेशियों को भी कमजोर कर देती है। इसलिए हड्डियों और मांसपेशियों का दर्द विटामिन-डी की कमी का संकेत हो सकते हैं।

    बार-बार बीमार पड़ना 

    विटामिन्स की कमी के कारण इम्युनिटी भी कमजोर होने लगती है। इसके कारण सर्दी-जुकाम जैसे इन्फेक्शन आसानी से आपको अपना शिकार बना लेते हैं। अगर आप भी बहुत जल्दी-जल्दी और आसानी से बीमार हो जाते हैं, तो यह विटामिन-सी और डी की कमी के कारण हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं विटामिन और मिनरल्स में फर्क? सल्पीमेंट्स लेने से पहले दूर करें कन्फ्यूजन

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।