Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Teeth care tips: दांतों को रखना चाहते हैं साफ और स्वस्थ, तो इन चीजों का बिल्कुल न करें सेवन

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Wed, 17 Aug 2022 09:54 PM (GMT+05:30)

    Teeth care tips डेंटिस्ट की मानें तो सॉस खाने से दांत खराब हो सकते हैं। खासकर टमाटर सॉस और सोया सॉस तो दांतों के लिए अधिक नुकसानदेह हैं। इसके लिए सोया ...और पढ़ें

    Teeth care tips: दांतों को रखना चाहते हैं साफ और स्वस्थ, तो इन चीजों का बिल्कुल न करें सेवन
    Teeth care tips: दांतों को रखना चाहते हैं साफ और स्वस्थ, तो इन चीजों का बिल्कुल न करें सेवन

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Teeth care tips: कोरोना वायरस महामारी के चलते लोगों में सेहत के प्रति जागरूकता बढ़ी है। हालांकि, लोग इम्यून सिस्टम को मजबूत करने और कोरोना गाइडलाइन्स पर अधिक ध्यान देते हैं, लेकिन दांतों की साफ-सफाई को लेकर लोगों के मन में केवल एक धारणा है कि ब्रश करने से दांतों की देखभाल हो जाती है। अगर आप भी दांत को लेकर लापरवाही बरतते हैं, तो उसमें तत्काल सुधार करें। इसके लिए दांतों की पूरी देखभाल करें। रोजाना सुबह में और सोने से पहले ब्रश करें। साथ ही चाय और कॉफ़ी पीने के बाद पानी बिल्कुल न पिएं। वहीं, दूध पीने के बाद पानी से कुल्ला जरूर करें। साथ ही खानपान में भी सुधार करें। जाने अनजाने में कई ऐसी चीजों का हम लोग सेवन करते हैं, जो दांतों के लिए सही नहीं होते हैं।  अगर आप भी दांतों को साफ और स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो इन चीजों का सेवन न करें।

    सॉस

    डेंटिस्ट की मानें तो सॉस खाने से दांत खराब हो सकते हैं। खासकर, टमाटर सॉस और सोया सॉस तो दांतों के लिए अधिक नुकसानदेह हैं। इसके लिए सोया और टमाटर सॉस का सेवन कम से कम करें। अगर करते भी हैं, तो पानी से अपने दांतों को अच्छी तरह साफ करें। इसके बदले में क्रीमी सॉस खाएं। वहीं, रात में सोने से पहले ब्रश जरूर करें।

    कोल्ड ड्रिंक

    अक्सर लोग रिफ्रेशमेंट  में कोल्ड ड्रिंक यानी एनर्जी ड्रिंक का सेवन करते हैं। यह दांतों के लिए नुकसानदेह साबित होता है। अतः कोल्ड ड्रिंक या एनर्जी ड्रिंक का सेवन कम करें। इसके बदले में नेचुरल ड्रिंक ले सकते हैं।

    कैंडी

    मीठा खाने से दांतों में सड़न की शिकायत होती है। अक्सर बच्चों के दांत अत्यधिक कैंडी खाने के चलते सड़ जाते हैं। साथ ही दांतों में सेंसिटिविटी भी होने लगती है। इसके लिए कैंडी कम खाएं। इसके अलावा, चाय कम पिएं।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

    खबरें और भी