Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Heart Health Tips: दिल को रखना चाहते हैं स्वस्थ, तो इन चीजों का रोजाना करें सेवन

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Sat, 19 Nov 2022 03:52 PM (GMT+05:30)

    Heart Health Tips टमाटर में पानी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद स ...और पढ़ें

    Heart Health Tips: दिल को रखना चाहते हैं स्वस्थ, तो इन चीजों का रोजाना करें सेवन
    Heart Health Tips: दिल को रखना चाहते हैं स्वस्थ, तो इन चीजों का रोजाना करें सेवन

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Heart Health Tips: आधुनिक समय में सेहतमंद रहना बड़ी चुनौती है। इसके लिए सही दिनचर्या का पालन, संतुलित आहार और रोजाना एक्सरसाइज जरूरी है। हालांकि, आजकल लोग तनावभरी जिंदगी जीने को आदी हो गए हैं। इससे उच्च रक्तचाप बढ़ जाता है। आसान शब्दों में कहें तो उच्च रक्तचाप की समस्या होती है। वहीं, उच्च रक्तचाप से हृदय की बीमारियां भी दस्तक देती हैं। इसके लिए हृदय को स्वस्थ रखना जरुरी है। अगर आप भी दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो रोजाना इन चीजों का जरूर सेवन करें। आइए जानते हैं-

    टमाटर

    टमाटर में पानी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद साबित होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो टमाटर में विटामिन-ए, सी, इ, अल्फा, बीटा, ल्यूटिन और लाइकोपीन कैरोटेनॉयड्स पाए जाते हैं। टमाटर मेडिटेरेनियन डाइट का अहम हिस्सा होता है जो दिल के लिए उत्तम माना जाता है। इसके लिए रोजाना टमाटर का सेवन करें। आप चाहे तो सलाद बनाकर भी खा सकते हैं। वहीं, ब्लेंड कर जूस भी बना सकते हैं। इसके सेवन से दिल स्वस्थ रहता है। आसान शब्दों में कहें तो दिल के लिए टमाटर दवा समान है।

    अंगूर

    अंगूर सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से कई प्रकार की बीमारियों में फायदा मिलता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अंगूर में पोटेशियम पाया जाता है। पोटेशियम रिच फूड खाने से उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। पोटेशियम शरीर में मौजूद सोडियम को कंट्रोल में रखता है। इससे उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। उच्च रक्तचाप से हृदय की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए अंगूर का सेवन कर सकते हैं। आप चाहे तो किशमिश का भी सेवन कर सकते हैं।

    बेरीज 

    दिल को स्वस्थ रखने के लिए आप बेरीज का सेवन कर सकते हैं। इसमें पेक्टिन प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। ये आवश्यक पोषक तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से हृदय की बीमारियां होती हैं। हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है। बेरीज खाने से कोलेस्ट्रॉल कन्ट्रोल में रहता है। इसके लिए बेरीज जरूर खाएं।

    खबरें और भी

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।