Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आटा गूंथकर फ्रिज में रखना गर्मी के मौसम में हो सकता है खतरनाक, जान लीजिए इसके नुकसान

    Updated: Mon, 17 Mar 2025 11:56 AM (IST)

    गर्मियों में कोई भी खाना ताजा ही खाना चाहिए। अगर आप खाने को स्टोर करके खाते हैं तो उसमें फंगस लग सकता है। इसलिए डॉक्टर भी ताजा चीजे ही इस्तेमाल करने क ...और पढ़ें

    आटा हमेशा ताजा गूंथकर ही उपयोग में लेना चाहिए। ( Pic Courtesy : Freepik)
    आटा हमेशा ताजा गूंथकर ही उपयोग में लेना चाहिए। ( Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों में खाना खराब होने की चिंता बहुत ज्यादा रहती है। कई बार खाने को खराब होने से बचाने के लिए लोग उसे फ्रिज में रख देते हैं। लेकिन कई बार फ्रिज में रखने के बाद खाना या अन्य खाद्द वस्तु और खतरनाक हो जाती है। इनमें गूंथा हुआ आटा भी शामिल है।

    अगर आप गूंथे हुए आटा को फ्रिज में रखते हैं तो गर्मियों में यह और खतरनाक हो सकता है। इसलिए डॉक्टर गर्मियों में ताजा खाना खाने की सलाह देते हैं। आटा गूंथकर फ्रिज में रखना गर्मी के मौसम में खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इससे आटे में बैक्टीरिया और फंगस होने की संभावना बढ़ सकती है। 

    यह भी पढ़ें : दही में मिलाकर खा लें बस ये चीजें, Vitamin B12 की कमी से मिलेगा छुटकारा- नहीं खानी पड़ेंगी दवाएं

    1. बैक्टीरिया और फंगस होने की संभावना

    गर्मियों में अगर आप आटे को फ्रिज में स्टोर करके रख देते हैं तो उसमें बैक्टरिया और फंगस होने की आशंका बनी रहती है। इस आटा में बैक्टीरिया और फंगस की वृद्धि हो सकती है, जिससे आटा खराब हो सकता है और आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है।

    2. आटे की गुणवत्ता में कमी

    अगर आप आटा गूंथकर उसे फ्रिज में रख देते हैं तो जाहिर है कि आटा पहले जैसा नहीं रहता। आटा  गूंथकर फ्रिज में रखने से आटे की गुणवत्ता में कमी आ जाती है। जिससे आटा सख्त और कठोर हो सकता है। यही कारण है कि इस आटा से बनने वाली रोटियां भी सख्त और बेस्वाद हो जाती हैं। 

    खबरें और भी

    3. पोषक तत्व हो जाते हैं खत्म 

    अगर आप लंबे समय तक आटा को गूंथकर फ्रिज में रख देते हैं तो इसमें पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। आटा गूंथकर फ्रिज में रखने से आटे में मौजूद पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। जब आप रोटी खाते हैं तब वो इतनी पौष्टिक नहीं रहती। जिससे आटा आपके स्वास्थ्य के लिए कम पोषक हो सकता है।

    4. जायके में आ जाता है बदलाव 

    आटा गूंथकर फ्रिज में रखने से आटे का जायका बदल जाता है। ताजा आटा की बनी रोटी जहां एक दम मुलायम और बहुत हल्की रहती है तो वही फ्रिज में रखे आटे की रोटी जायके में थोड़ी खट्टी और खाने में टाइट रहती है।

    आटा गूंथकर फ्रिज में रखने के बजाय, आप आटे को ताज़ा गूंथने का प्रयास कर सकते हैं या आटे को कमरे के तापमान पर कुछ देर तक ही रखने का प्रयास कर सकते हैं। कई घंटे फ्रिज में आटा रखने से उसका स्वाद खराब हो सकता है। 

    यह भी पढ़ें : गर्मियों में दही हो जाता है खट्टा? अपनाएं यह ट्रिक्स, घर में ही जमेगा बाजार जैसा दही