यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Immune System: आपके इम्यून सिस्टम को कमजोर बनाती हैं ये आदतें, आज ही करें इनमें सुधार
मजबूत इम्यून सिस्टम आपकी बेहतर सेहत के लिए काफी जरूरी। लेकिन कई वजहों से हमारा इम्यून सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर होता रहता है और हमें पता भी नहीं चलता। इस ...और पढ़ें

HighLights
- इम्यून सिस्टम कमजोर होने की वजह से हम कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।
- कई फैक्टर्स इम्यून सिस्टम को कमजोर बना सकते हैं।
- स्ट्रेस, असंतुलित आहार, विटामिन-डी और नींद की कमी की वजह से इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Immune System: हमारे शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए हमारी इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है। इम्यूनिटी हमारी बॉडी का डिफेंस सिस्टम होती है। इसके कमजोर होने की वजह से हम कई बीमारियों का आसानी से शिकार बन सकते हैं। इसलिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बहुत जरूरी है। लेकिन, अगर आप आसानी से बीमार हो जाते हैं, तो हो सकता है कि आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो रहा है। हालांकि, कई ऐसे फैक्टर्स हैं जो आपकी इम्यूनिटी को कमजोर बनाते हैं। इसलिए इनसे बचाव करना जरूरी है। लेकिन वे फैक्टर्स हैं क्या, जो आपके इम्यून सिस्टम के दुश्मन साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वे चीजें, जिनकी वजह से हो सकती है आपकी इम्यूनिटी कमजोर।
असंतुलित आहार
खाने में पोषक तत्वों की कमी की वजह से हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में सभी जरूरी विटामिन, मिनरल, एंटी-ऑक्सिडेंट्स और फाइबर आदि को शामिल करें। इसके अलावा, प्रोसेस्ड फूड आइटम्स को अपनी डाइट से बाहर करें। इनकी वजह से ऑक्सिडेटिव डैमेज होता है, जो आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर बना सकती है। इसलिए अपने खान-पान में हरी सब्जियां, फल, दूध, दही, साबुत अनाज आदि को शामिल करें।
विटामिन-डी की कमी
विटामिन-डी की कमी अक्सर कई लोगों में देखने को मिल जाती है। इसकी सबसे बड़ी वजह है, सूरज की रोशनी में बिल्कुल समय न बिताना। हम आमतौर पर धूप में जाने से परहेज करते हैं, जिस वजह से हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में सूरज की रोशनी नहीं मिलती और हमारा शरीर विटामिन-डी नहीं बना पाता है। विटामिन-डी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है। इसलिए विटामिन-डी की कमी होना भी आपकी कमजोर इम्यूनिटी का कारण हो सकता है।
स्ट्रेस
हमारी लाइफस्टाइल की वजह से स्ट्रेस हमारे जीवन का आम हिस्सा बन गया है। लेकिन, यह हमारे इम्यून सिस्टम के लिए काफी हानिकारक होता है। दरअसल, स्ट्रेस की वजह से हमारे शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बनता है, जो हमारे इम्यून सिस्टम को कमजोर बनाते हैं। इसलिए अगर आप तनाव का शिकार है, तो इसे कम करने का तरीका सीखें और अगर समस्या गंभीर लग रही है, तो डॉक्टर से मिलें।
खबरें और भी
नींद की कमी
सोते समय हमारी बॉडी दिनभर की थकावट से रिकवर करती है। लेकिन, नींद पूरी न होने की वजह से हमारा स्ट्रेस लेवल बढ़ जाता है और बॉडी बेहतर तरीके से रिकवर नहीं कर पाती। इस कारण से, तनाव और थकान मिलकर आपकी इम्यूनिटी को कमजोर बनाते हैं। इसलिए रोज 7-8 घंटे की नींद पूरी करने की कोशिश करें।